बैरवा समाज की आम बैठक आयोजित, विभिन्न विषयों पर की चर्चा


 चित्तौड़गढ़। बैरवा समाज की आम बैठक बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण में रखी गई। बैठक की अध्यक्षता गोवर्धन लाल जटिया जालमपुरा द्वारा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत व विशिष्ठ अतिथि नगर परिषद सभापति संदीप शर्मारणजीत लोट व नवरत्न जीनगर का समाज जनो द्वारा साफाउपरना व माल्यार्पण से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह जाड़ावत को केलो से तौला गया। जिला अध्यक्ष रामेश्वर बैरवा जावलियो का खेड़ा ने संचालन किया। बैठक में जिले से आए शिक्षाविदोपंच पटेल व युवा वर्ग ने समाज में छायी बुराइयों को त्यागने की पहल की गई। प्रमुख मुद्दा शिक्षा पर विशेष फोकस किया गया। रोजगार से कोई वंचित नहीं रहे के विषय पर शिक्षा के विभिन्न आयामों पर विचार विमर्श किया गया। कुप्रथा मृत्युभोज पर अंकुश लगाना व बाल विवाह पर पाबंदी व समाज में हो रहे अनावश्यक खर्च को बंद करने की पहल की गई। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में समाज द्वारा संत शिरोमणि रविदास पैनोरमा संचालन की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें उपस्थित पंच पटेलो की सर्व समिति से कार्यकारीनी का गठन किया गया जिसका कार्यकाल 1 वर्ष निर्धारित किया गया।

कार्यकारिणी जिसमें अध्यक्ष गोवर्धन लाल जटिया जालमपुराउपाध्यक्ष काशीराम बैरवा बैजनाथियाकालूराम बैरवा उपरेडाकोषाध्यक्ष नानूराम बैरवा नगरीसचिव पुष्कर बैरवा संरक्षक नारायण दास पावलीमहामंत्री भेरूलाल बैरवा नगरीमहासचिव शंकर लाल जटिया बिलोलामीडिया प्रभारी प्रभु लाल बैरवा उपरेडासदस्य- लालूराम सेतीपप्पू मानपुराअमरचंद बंग्लानारायण लाल चित्तौड़गढ़डालू चौथपुरा, रामलाल बोजुंदामांगीलाल जालमपुरारामलाल डांगरा खेड़ानाथूलालभेरूलाल बिलोलामदनलाल भंवरियाकालूराम बैरवा उपसरपंच सिरडी आदि का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। इस प्रकार नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का मुख्य अतिथि द्वारा ऊपर ना व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। 

बैठक में भगवान लाल बैरवा गुमानपुराभेरूलाल बैरवा हिंगणियादलीचंद बैरवा देवडो खेडाचंपालाल बैरवा लागचशंकर लाल बैरवा जवानपुरामांगीलाल मोहनलाल आजोलियो का खेड़ामांगीलाल सेमलपुरादेवीलाल ऐरालनारायण बोजून्दामूलचंद गोसुण्डीशंकर लाल खोरहेमराज डालचंद राधेश्याम बाबूलाल पावलीशंकर लाल नारायण बराडाहजारीलाल सावतादौलतराम चिक्सीप्रभु लाल बिलोलाकिशन लाल माताजी की ओरडीकिशन तुम्बडियाबालू राम सोनियाणाउदयलाल धनेत कलामंदिर पुजारी शंकर दास आदि ने समाज हित मे अपने विचार रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ