बुजर्ग व्यक्ति के सिर पर जूते रख माफी मंगवाने के मामले में दलित समाज ने नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन


बेगूं (माय सर्कल न्यूज़ @महेंद्र धाकड़)।क्षेत्र के पारसोली थाना क्षेत्र में बीते दिनों सालवी समाज के 70 वर्ष के बुजुर्ग से सिर पर जूते की पोटली रख कर माफी मांगने का वीडियो सामने आने के बाद जातिगत अपमानित करने एवं सालवी समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी पर आरोपी के खिलाफ विरूद्ध कठोर कारवाई को लेकर समस्त दलित समाज ने नारेबाजी करते हुए बुधवार को बेगूं उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन समस्त दलित समाज एवं प्रदेश बलाई महासभा, मेवाड़ सम्भाग प्रभारी रतन लाल सालवी, सालवी नवयुवक समाज संस्थान जिला अध्यक्ष श्याम लाल सालवी, चितौड़गढ़ जिला अध्यक्ष भीम आर्म संजय वाल्मीकि, प्रदेश कोर्डिनेटर संविधान रक्षक देवेंद्र दयाल सालवी, मेघवंश महासभा के युथ जिला अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल के नेतृत्व में सोपा गया।
ज्ञापन में बताया की आजाद भारत में ऐसी घटनाएं एवं गांव में न्याय व्यवस्था को अपने स्तर पर लागू कर विभिन्न समुदाय में अशांति, सुरक्षा, भय, आक्रोश का वातावरण बनाया गया। 
7 सितम्बर को जन्माष्टमी के दिन गांव दुगार थाना पारसोली तहसील बेगू के गांव में कुछ सामंती आपराधिक तत्वों जो अपने आपको उंची जाति का समझते हैं एवं जाति से गुर्जर के खिलाफ समाजजन ने अनुसूचित जाति के 70 वर्षीय बुजुर्ग ( बगड़ावत गायक ) के सिर पर जूते की पोटली रखाकर माफी मांगने के लिए बलपूर्वक मजबूर किया गया एवं गुर्जर समाज के लोगों द्वारा मोबाईल पर जातिगत अपमानित एवं मारने की धमकियां दी गई एवं इस घटना से सम्पूर्ण देश में रहने वाले अमन पसंद एवं भाईचारा रखने वाले विशेषकर दलित समाज को अपमानित होना पड़ा। समाज ने मांग करते हुए कहा अगर 5 दिन के अन्दर कानूनी कारवाई व संबंधित आरोपी द्वारा समाज से माफी नहीं मांगे तो समस्त दलित समाज संगठन द्वारा जिला मुख्यालय पर आन्दोलन किया जाएगा जो इन सब की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ