दो मोटरसाईकिल की आपस में भिड़ंत, दो की मौत, दो घायल

चित्तौड़गढ़। शंभूपुरा थाना क्षेत्र में आज दोपहर बाद हुई एक दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि दोनों बाईक के पीछे बैठे दो बच्चे घायल हो गए। चारों को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां बीच रास्ते में दो युवकों की सांसे उखड़ गईl फिलहाल दोनों के शव मोर्चरी में रखवाए गए। जैसे ही परिजनों को पता चला बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस के अनुसार दुर्घटना गिलुंड घटियावली के बीच सड़क मार्ग पर होना बताया गया। बताया जाता है कि दो मोटरसाइकिलों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। आसपास के लोगों ने तत्काल ही दुर्घटना में घायल बच्चों सहित चारों लोगों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की शिनाख्त केलेश्वर खेड़ा  निवासी 18 वर्षीय कमलेश पुत्र सागरमल गुर्जर और घटियावली खेड़ा गांव के 22 वर्षीय शांतिलाल पुत्र किशनलाल गाड़िया लोहार के रूप में की गई। घायल की पहचान 12 साल के कन्हैया लाल उर्फ टमु गाड़िया व राहुल पिता रतन गुर्जर निवासी केलझर खेड़ा के रूप में की गई। अस्पताल चौकी पुलिस द्वारा इस संबंध में शंभूपुरा थाने पर सूचना दी गई। मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए जहां उनका रुदन देखकर वहां खड़े लोग भी अपने आंसू नहीं थाम पाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ