राष्ट्र उत्थान हेतु महिलाओं की शिक्षा और उनका आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना अति आवश्यक : उप जिला कलेक्टर

 
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रान्त की महिला प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन अजमेर आदर्श नगर स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के विकास और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना था, खासकर महिलाओं की शिक्षा और स्वावलंबन को मजबूत करना। सुश्री श्रद्धा गोम, उप जिला कलेक्टर, कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि थीं। अपने प्रेरणादायी उदबोधन में उन्होंने कहा कि महिलाओं की प्रगति के लिए उनका शिक्षित और आर्थिक रूप से स्वावलंबी होना अति आवश्यक है।  मुकून सिंह राठौड़, राष्ट्रीय चेयरमैन समग्र ग्राम विकास, त्रिभुवन शर्मा, क्षेत्रीय महासचिव उत्तर पश्चिम प्रांत, गोविन्द प्रसाद  सोडाणी प्रांतीय अध्यक्ष और  गोविन्द अग्रवाल प्रांतीय महासचिव ने कार्यशाला में उपस्थित सदस्यों का भावी कार्यक्रमों हेतु मार्गदर्शन किया। इस अद्भुत कार्यशाला में भारत विकास परिषद के विभिन्न 27 शाखाओं के 200 से अधिक महिला दायित्वधारियों ने अपनी उपस्थिति दी। कार्यक्रम में प्रांतीय सरंक्षक श्रीमती कमला गोखरू ने महिलाओं के स्वास्थ में हो रही गिरावट और एनीमिया जैसी बीमारियों के उपचार में परिषद् द्वारा किये जा रहे नवाचारों पर विचार प्रकट किये। त्रिभुवन शर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि समाज में महापुरुषों के निर्माण में मातृशक्ति की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है यदि माँ जयवंता नहीं होती तो महाराणा प्रताप जैसा वीर नहीं होता। यह कार्यशाला समाज निर्माण में महिलाओं के योगदान को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण कदम रही। कार्यक्रम में श्रीमती शशि  चुग, क्षेत्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकासने भी अपने विचार प्रकट किये। श्रीमती सुलक्षणा पारीक एवं श्रीमती ज्योति माहेश्वरी ने मंच संचालन किया। इस मौके पर सुलक्षणा पारीक ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिलाएं शिक्षित हो और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो। वह परिवार को ऊंचाइयों की ओर ले जाने का कार्य करें । सशक्तिकरण में रुचि बढ़ाएं, बेटी को जागरूक व बहादुर बनाएं भावनात्मक रूप से मजबूत करें। संस्कृति सप्ताह पर विचार भारती मोदानी ने रखे।  परिषद के संपर्क सूत्र कार्यक्रम पर विचार ज्योति माहेश्वरी ने रखे। प्रकल्प विशेष योजना दायित्व अधिकारी रेखा जैन राजसमंद ने बहू परिवार का स्तम्भ  विषय पर विचार रखें उन्होंने कहा कि आज तलाक की दर बढ़ रही है इसे कम करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। नारी अपने आप में मजबूत है उसे संभलना चाहिए। महिलाओं की कार्यशाला की आवश्यकता पर डॉक्टर सुमन बडोला ने विचार रखे। प्रांतीय अध्यक्ष गोविन्द प्रसाद सोडानी ने भारत विकास परिषद् आदर्श शाखा की इस अभूतपूर्व कार्यक्रम हेतु प्रशंसा की। संस्कार, कुटुंब व सभ्यता पर जोर दिया। शाखा की महिला सदस्यों द्वारा स्वागत नृत्य एवं लघु नाटिका की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में शाखा महिला प्रमुख श्रीमती सीमा मिश्रा ने अतिथियों एवं कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ