कपासन (माय सर्किल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। गणेश चतुर्थी के अवसर पर कस्बे में अलग-अलग स्थानों पर पंडालों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना पूजा अर्चना कर की गई। जहां मुख्य रूप से 11 आयोजन समितियों की ओर से अपने-अपने पांडाल में स्थापना की गई। इसके अलावा कई घरों में भी शुभ मुहूर्त में श्री गणपति प्रतिमाओं की स्थापना की गई। आज रात से ही गणेश महोत्सव की धूम अगले 10 दिन तक चलेगी।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर कई स्थानों पर आयोजन समितियों ने श्री गणेश प्रतिमाओं की स्थापना शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ की गई। जिसमें कस्बे के सबसे पुराने आयोजन स्थल लोडकीय बाजार स्थित गणेश चौक में इस बार 7 फीट ऊंचा मंच बना कर वहां 8 फीट बड़ी प्रतिमा की स्थापना की गई। साथ ही कस्बे के कृष्ण सुदामा चौक, खादी भंडार,चित्तौड़ रोड बड़ा खेत, श्री राम कॉलोनी में नंदवाना पंचायत भव, आदर्श कॉलोनी में, जगदीश मंदिर चौक में, गोपाल द्वारा, सोमानी मोहल्ला, रेलवे स्टेशन बुद्धा खेड़ा और कस्बे की उप बस्ती भुपाल खेड़ा श्री गणपति प्रतिमाओं की स्थापना की गई। जहां आज रात से ही गरबा डांडिया के साथ कई डांस प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा तथा प्रतिदिन प्रतिमाओं को अलग-अलग स्वरूप में श्रृंगारिक किया जाएगा। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
वही पुलिस प्रशासन ने सभी आयोजन समितियां को उनकी समिति सदस्यों और उनके स्वयंसेवकों के नाम की लिस्ट थाने में देने और पंडाल सहित मूर्ति की सुरक्षा व्यवस्था स्वयं समिति के द्वारा करने के लिए कहा है।
0 टिप्पणियाँ