चित्तौड़गढ़। विधानसभा क्षैत्र चित्तौड़गढ़ के कार्यकर्ताओ के छलके आंसुओ को अपनी अंतिम सांस तक व्यर्थ नही जाने दुंगा। विधानसभा क्षैत्र के सभी कार्यकर्ताओ द्वारा गत 10 वर्षो तक जो मुझे स्नेह व आर्शीवाद दिया उसी ताकत से मैने 10 वर्षोे तक क्षैत्रवासियो की तन मन धन से सेवा करने में कोई कसर नही रखी। आजादी के बाद से ही चित्तौडगढ़ विधानसभा क्षैत्र में लगातार दो बार विधानसभा चुनाव नही जीतने के मिथक को भी क्षैत्रवासियो के आर्शीवाद से पहले से अधिक मतो से विजयी होकर तोड़ा। इस समय भी 50 हजार से अधिक मतो से विजयी होने का क्षैत्र की जनता ने आर्शीवाद दे रखा था, इसके बावजूद केंद्रीय नेतृत्व को कतिपय व्यक्ति द्वारा गलत तथ्य पेश कर मेरा टिकट कटवाया गया। यह समूचे विधानसभा क्षैत्र के कार्यकर्ताओ व जनता का अपमान है। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या रविवार को गुलशन गार्डन में आयोजित बढ़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर रहे थे। विधायक आक्या ने करीब 15 हजार से अधिक संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओ से कहां की हम चित्तौडगढ़ वासी महाराणा प्रताप के शोर्य को मानने वाले लोग है संघर्ष करना जानते है। इस दौरान विधायक आक्या स्वयं भी भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं द्वारा लिया गया निर्णय मेरे लिये अंतिम निर्णय होगा। मेरी ताकत व हिम्मत आप सभी कार्यकर्ता है। इस विधानसभा के कार्यकर्ताओ के मान सम्मान में कभी कोई कमी नही आने दुंगा। कार्यक्रम के पश्चात समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा गुलशन गार्डन से कलेक्ट्रेट होते हुए गोल प्याऊ पहुचे। इस दौरान कार्यकर्ता चित्तौड़ मांगे चन्द्रभान, चन्द्रभान संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है आदि नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। रेली में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी सम्मिलित थी। इस अवसर पर समस्त मण्डलो के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बुथ अध्यक्ष, विभिन्न समाजो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ