विधानसभा चुनाव-2023 : मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण जारी


चित्तौड़गढ़। राज्य में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त किए गए मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।
प्रशिक्षण समन्वयक दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि पचास-पचास मतदान अधिकारियों के समूह में दिए जा रहे प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारी के दायित्वों पर विस्तार से बताया जा रहा है, साथ ही मतदान अधिकारी प्रथम द्वितीय तथा तृतीय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर भी प्रकाश डाला जा रहा है। दिखावटी मतदान की पूरी प्रक्रिया को चरणबद्ध रूप से समझा कर ईवीएम के सीलिंग  कार्य  को बताया जा रहा है। डीएलएमटी डॉ. कनक जैन एवं ओमप्रकाश पालीवाल ने प्रशिक्षण कार्य का पर्यवेक्षण  किया ।

प्रश्न पत्र हल करवाया

प्रशिक्षण के विभिन्न हिस्सों पर आधारित 30 प्रश्नों का प्रश्न पत्र भी प्रशिक्षण के अंत में सभी मतदान अधिकारियों से हल करवाया जा रहा है। एएलएमटी द्वारा इन प्रश्नपत्रों को जांच कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता को भी परखा जा रहा है। 

प्रशिक्षण स्थल पर लगी हुई प्रदर्शनी में प्रशिक्षण से पूर्व एवं बाद में तथा भोजन अवकाश के दौरान मतदान अधिकारी जाकर विभिन्न प्रपत्रों, फॉर्म तथा सीलों  की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी प्रदीप चौधरी ने विभिन्न कक्षों में प्रशिक्षण कार्य देखा एवं आवश्यक निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ