जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित, नई कार्यकारिणी में 69 पदाधिकारी शामिल

चित्तौड़गढ़। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की जिला कार्यकारिणी का अनुमोदन कर सूची जारी कर दी।
इस सूची में 15 उपाध्यक्ष 20 महासचिव और 30 सचिव बनाए गए हैं। जानकारी के अनुसार,जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी में महेंद्र शर्मा को महासचिव (संगठन) बनाया गया है, जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सतीश कुमार नंदवाना को दी गई है।
यह बनाए गए उपाध्यक्ष कार्यकारिणी में पुरुषोत्तम झंवर, गोपाल लाल जाट, बागमल जाट, नारायण गुर्जर ,देवीलाल धाकड़ ,नगेंद्र सिंह राठौड़ ,अभिमन्यु सिंह जाड़ावत, अरविंद ढिल्लीवाल, गोविंद शर्मा, सूरजमल पाटीदार, श्रीमती चेतना मेघवाल, देवेंद्र सिंह झाला, मोहनलाल जाट, सैयद असलम अली एवं लालू राम गमेती को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
 
◆यह होंगे महासचिव
कार्यकारिणी में गोपाल लाल आंजना, भोपराज टांक, मनोहर मीणा, रामगोपाल वैष्णव, रामलाल अहीर, पप्पू लाल गुर्जर, दिनेश कलाल, रविंद्र सिंह राणावत, अहसान पठान, आजाद पालीवाल, कमल गुर्जर, अरुण कंडारा, इकबाल मोहम्मद, प्रमोद सिंह चौहान, भेरूलाल पारीक, अंबालाल शर्मा, दिनेश सिसोदिया ,शंभू लाल सुथार ,संदीप सोमानी एवं जगदीश चंद्र टेलर को महासचिव बनाया गया है ।
 
◆30 बनाए गए सचिव
जंबो कार्यकारिणी में सचिन के रूप में कृष्ण पाल सिंह, नुसरत खां, आईदान गढवी, रामेश्वर लाल सालवी, देवीलाल गुर्जर, मुन्ना तिवाडी, गोटु रेबारी, जसवंत धाकड़, कमलेश त्रिवेदी, हरीश धाकड़, दिनेश गुर्जर, पवन शर्मा, गेरू गिरी गोस्वामी, राकेश घारू, गजानंद शर्मा, नरेंद्र विजयवर्गीय, कन्हैयालाल माली, गोविंद चौधरी, किशोर धाकड़, प्रशांत शर्मा, नानूराम रेगर, कैलाश सालवी, उदयलाल बेरवा, श्रीमती प्रेम देवी डांगी, श्रीमती पूजा खटीक, प्रकाश जाट, हरलाल भील, लक्ष्मी नारायण कुमावत, रफीक खान और शाहरुख मेवाती को सचिव बनाया गया है ।
हर्षवर्धन सिंह गार्डन एवं पंकज शर्मा प्रवक्ता होंगे, जबकि सुनील जाट और मनीष शर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ