चित्तौड़गढ़। कपासन थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए स्विफ्ट डिजायर कार में परिवहन करते एक किलो 550 ग्राम अवैध अफीम सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि एएसपी बुगलाल मीना व वृताधिकारी कपासन बुद्वराज के सुपरविजन में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब, भारी मात्रा में अवैध नगद रुपये के आदान प्रदान करने के संबंध में धरपकड अभियान के तहत शनिवार को थानाधिकारी कपासन गजेन्द्र सिंह को मुखबिर से सुचना मिली कि गावं बाबरियाखेडा के रमेश चन्द्र पुत्र नारायणलाल जाट अपनी सफेद रंग की स्वीफ्ट कार में अवैध मादक पदार्थ अफीम गावं चित्तौडिया से लेकर रोड़ से अपने गावं बाबरिया खेड़ा जायेगा, जिसके पास अवैध मादक पदार्थ अफीम हैं।
उक्त सुचना पर थानाधिकारी कपासन गजेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक मय जाप्ता, हैडकानि तेजमल, कानि सोनाराम, लक्ष्मण, कैलाष व युवराजसिंह के साथ गांव बाबरिया खेडा पहुंच कर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान रमेश चन्द्र जाट के स्वीफ्ट कार आने पर उसे रोक नियमानुसार तलाशी ली गई तो कार में एक प्लास्टिक की थैली में एक किलो 550 ग्राम अवैध अफीम मिलने पर अवैध अफिम व स्वीफ्ट कार को जब्त कर आरोपी बाबरिया खेडा पुलिस थाना कपासन निवासी 21 वर्षीय रमेशचन्द्र उर्फ रामेश्वर पुत्र नारायणलाल जाट को गिरफ्तार कर थाना कपासन पर एन.डी.पी.एस. एक्ट में प्रकरण पंजीबंद्व कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी रमेश चन्द्र उर्फ रामेश्वर जाट ने पुलिस पूछताछ में उक्त अफीम चितौडिया थाना राशमी निवासी भगवानलाल पुत्र भैरूलाल जाति जाट निवासी से लाना बताया।
0 टिप्पणियाँ