विशाल शिविर ज्वाल कार्यक्रम में गाइड्स ने दिया मतदान व रक्तदान का संदेश


चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय चित्तौड़गढ़ 
के तत्वाधान में मेवाड़ गर्ल्स काॅलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग गाॅधीनगर चित्तौड़गढ़ की छात्रा अध्यापिकाओं के लिये 11 से 17 अक्टूबर
स्काउट गाइड प्रशिक्षण केन्द्र, बी.पी. पार्क, किला रोड़ चित्तौड़गढ़ पर संचालित बी.एस.टी.सी. गाइड ग्रुप प्रशिक्षण शिविर का समापन सर्वधर्म प्रार्थनासभा के साथ हुआ। 
चन्द्र शंकर श्रीवास्तव, सी.ओ. स्काउट ने बताया कि शिविर के अंतिम दिवस से पूर्व 
छठवें दिन की रात्रि पर विशाल शिविर ज्वाल (कैंप फायर) कार्यक्रम का आयोजन  गोविन्द लाल गदिया, अध्यक्ष मेवाड़ एजूकेशन सोसायटी चित्तौड़गढ़ के मुख्य आतिथ्य, डाॅ महेश कुमार तिवारी प्राचार्य, मेवाड़ गल्र्स काॅलेज आॅफ टीचर्स ट्रेनिंग गाॅधीनगर चित्तौड़गढ़ के विशिष्ट आतिथ्य एवं श्रीमती चन्द्रकान्ता गदिया की अध्यक्षता में किया गया। 
शिविर में गाइड्स ने लोकगीत व लोकनृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही गाइड्स ने रक्त दान-जीवनदान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह-एक अभिशाप एवं मतदान का महत्व पर नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। गाइड्स द्वारा विशाल कैंप फायर के अन्तर्गत एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिसकी अतिथियों व अन्य लोगों ने भूरी-भूरी प्रशंषा की। मुख्य अतिथि गोविन्द लाल जी गदिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउटिंग 
गतिविधियों के माध्यम से बालक-बालिकाओं में अनुशासन, स्वाबलम्बन, आत्मविश्वास, समय की पाबन्दी, लीडरशिप, भाईचारा, सहयोग की भावना, राष्ट्रप्रेम व सेवाभाव जैसे गुणों का विकास कर उन्हें जीवन जीवन की कला को सिखाया जाता है। उन्होंने छात्राओं से उनके अनुभव सुनकर उनके द्वारा आयोजित की गई गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर सभी की सराहना की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि कैंप फायर के माध्यम से स्काउट गाइड संगठन बालक-बालिकाओं के लिये अपनी प्रतिभा को निखारने एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के लिये एक मंच प्रदान करता है। इस अवसर पर मेवाड़ गल्र्स काॅलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग गाॅधीनगर 
चित्तौड़गढ़ से प्राध्यापक श्रीमती मधु सुखवाल, श्रीमती पूर्णिमा गदिया, सुरेश राजावत आदि भी उपस्थित थे।
शिविर के अतिंम दिवस प्रातः कालीन सत्र में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया 
गया जिसमें समस्त संभागियों ने भाग लिया। शिविर का समापन ध्वजावतरण के साथ किया गया। शिविर में श्रीमती भगवती लाल आचार्य, शालिनी श्रीवास्तव, बसन्ती शर्मा, लक्ष्मी सुखवाल, इन्द्र लाल आमेटा, चतर सिंह राजपूत, सत्यनारायण सोमानी, भगवती लाल शर्मा, क्वार्टरमास्टर पवन माली, सर्विस रोवर हार्दिक सिंह मीणा आर.एन.टी. काॅलेज कपासन, स्काउट भगत सिंह भूल, राहुल ने अपनी सेवायें प्रदान की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ