अवैध शराब पर पुलिस की दबिश, एक आरोपी गिरफ्तार

 
जहाजपुर (माय सर्किल न्यूज़ @रविकांत जोशी)। विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह से सतर्क एवं मुस्तैद हाे गया हैं। बीती रात्रि को पुलिस प्रशासन ने चामुंडा चौराहा से आगे शाहपुरारोड़ पर स्थित एक केबिन पर दबिश देकर अवैध शराब बेचते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी धर्मेश दायमा ने बताया कि विधानसभा चुनाव एवं आर्दश आचार संहिता का पालन करते हुए विगत रात्रि करीब नौ बजे अवैध शराब बिक्री सूचना पर जहाजपुर पुलिस की कार्यवाही हुई। जिसमे चावण्डिया चौराया के समीप शाहपुरा बाईपास बंगाली ढ़ाबे के पास स्थित एक केबिन में एक व्यक्ति जिसका नाम हरिसिंह पिता गोपाल मीणा निवासी टीटोडा माफी थाना पंडेर को मौके पर अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा गया। जिसके कब्जे से अंग्रेजी शराब की 25 बोतल, अंग्रेजी शराब के 50 हाफ, अंग्रेजी शराब के 266 क्वाटर जप्त कर मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ