ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा पर सिरफिरे युवक ने चाकू से किए वार, पुलिस पहुंची मौके पर

चित्तौड़गढ़। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के देहली गेट के समीप एक 18 वर्षीय छात्रा को एक सिरफिरे युवक ने चाकू से वार कर घायल कर दिया। युवक वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना पर डिप्टी समेत पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा।
जानकारी के अनुसार शहर की हसमत कॉलोनी में रहने वाले एक युवक सैयद जीशान पुत्र वारिस ने ट्यूशन से घर लौट रही एक 18 वर्षीय छात्रा पर चाकू से वार कर दिया। जिससे छात्रा घायल हो गई। लड़की के चिल्लाने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस व डिप्टी मौके पर पहुंचे। घायल छात्रा को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। छात्रा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हमला करने वाले युवक को नामजद कर तलाश शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ