बेगूँ, (महेंद्र धाकड़)। भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा आपका सुझाव संकल्प हमारा के तहत बेगूँ नगर के पाँचों शक्ति केन्द्र पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किये गये। बेगूँ नगर के लालबाई फूलबाई चौक में जन आकांक्षा पेटिका कार्यक्रम भाजपा नगर अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
विधानसभा आइटी संयोजक नरेश सुथार ने जानकारी देते हुये बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन से सुझाव देने के लिये प्रदेशव्यापी अभियान के तहत बेगूँ नगर मण्डल के पाँच शक्ति केन्द्रो पर सुझाव पेटिका रखकर भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन से अपने सुझाव डालने का कार्यक्रम रखा गया। इसी के तहत नगर के लालबाई फूलबाई चौक, महावीर मंदिर शक्ति केन्द्र, बडोदिया महादेव परिसर,नीलकंठ महादेव परिसर में सुझाव पेटिका रखी गयी। इसके लिये नगर के पाँचों शक्ति केन्द्र हेतु संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त किये गये थे। शनिवार सांय को लालबाई फूलबाई चौक मे आयोजित हुये कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, राकेश गुर्जी, राजेश जैन,एडवोकेट मुरलीधर शर्मा विजय भारद्वाज, नीलेश चेचाणी, कैलाश छीपा,निसार मिस्त्री, उत्तमसिंह चुण्डावत, उर्मिला चुण्डावत, किरण सैन,सीमा राठौर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ