जहाजपुर (माय सर्किल न्यूज @रविकान्त जोशी)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होने के साथ ही कस्बे मेंआज से ही रामलीला एवं गरबा सहित धार्मिक कार्यक्रम शुरू हाे गये। जहां आज नव युवक कला मंडल संस्थान द्वारा रामायण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नव युवक कला मण्डल संस्थान के अध्यक्ष अनिल कुमार सोनी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय कलाकारों द्वारा भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा। जहां आज दोपहर में बागर के बालाजी के यहां से रामायण की शोभायात्रा शुरू हुई। जिसमें रीठ ग्राम पंचायत के सरपंच बनवारी लाल शर्मा ने रामायण की विधि विधान से पूजा अर्चना कर अपने सर पर धारण की। बाद शोभायात्रा बागर के बालाजी मन्दिर से प्रारम्भ हुई जाे बस स्टैंड, सदर बाजार, नाै चाैक, चार हाटडिया, कल्याण जी का मन्दिर,जय सियाराम मार्ग,हाते हुए बालाजी मन्दिर पहुँची जहाँ महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा पर हिंदू संगठनों सहित कस्बेवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में महंत संतराम महाराज सत्येंद काटिया, रामप्रसाद सोनी, विजय पारिक, सत्यवान सोनी, बाबूलाल खटिक, भँवर चौबे, महेन्द सोनी, श्ववण सोनी, अतुल भारद्वाज, ज्वाला प्रसाद आगाल, थाना प्रभारी धर्मेश दायमा, एएसआई भागचंद वैष्णव, हेड ब्रजमाैहन मीणा कास्टेबल आत्माराम सतविर सहित मंडल कलाकार माैजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ