बानोड़ा बालाजी मंदिर समूह में स्थित लक्ष्मी रानी मां मंदिर के द्वार शनिवार को शरद पूर्णिमा पर खुले

 बेगूं (महेंद्र धाकड़)। क्षेत्र में स्थित बानोड़ा बालाजी मंदिर पर लक्ष्मी माता के दर्शन करने के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। जानकारी के अनुसार सौलहरात्रि आराधना के दौरान 16 दिनों तक प्रति दिन रात्रि को मां जगदम्बा के सभी 16 स्वरूपों को सुसज्जित कर उसी अनुरूप पूजा अर्चना कर आराधना की गई। शरद पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री के मंदिर के तीसरे खण्ड पर विराजमान माता लक्ष्मी के दिव्य दर्शन किया। यह मंदिर के पट छः माह में एकबार खुलते है। माता लक्ष्मी की शयन मुद्रा के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओ की लंबी कतारे लग गई। इस दौरान कई घंटे लाइन में लगने के बाद श्रद्धालुओ ने दर्शन किए। इस अवसर पर वहां पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं को धनलक्ष्मी का प्रसाद का वितरण किया। वहीं बानोड़ा बालाजी के सभी मंदिरों पर छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ