महाराज अजमीढ़ की भव्य शोभा यात्रा कल, सांस्कृतिक आयोजन में बच्चों ने दिखाया दम


जहाजपुर (माय सर्किल न्यूज @रविकान्त जोशी)। श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्थान के तत्वाधान में स्वर्णकार समाज के आदि पुरुष श्री महाराज अजमीढ़ की जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ कल मनाई जाएगी। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष सत्यवान सोनी ने बताया कि आज रविवार 29 अक्टूबर को दोपहर एक बजे बस स्टेंड स्थित स्वर्णकार समाज के पंचायती नोहरे से महाराज अजमीढ की विशाल शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ शुरू होगी। यह शोभायात्रा बस स्टेंड, सदर बाजार, नौ चौक, चमन चौराहा, गोपालजी के मंदिर होते हुए वापस समाज के नोहरे में पहुंचेगी जहां समाज सुधार पर एक गोष्टी का आयोजन होगा। आयोजन के मुख्य अतिथि जिला स्वर्णकार समाज के जिला अध्यक्ष उछब लाल सोनी कोटडी होंगे। वहीं आयोजन में तहसील भर से समाज के बंधु भी भाग लेंगे।
वही अजमीढ़ जयंती महोत्सव के दूसरे दिन समाज के पंचायती मोहरी में आज शनिवार को दोपहर को महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन के आयोजन किए गए। वहीं रात्रि को गरबा रास का आयोजन हुआ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के बालक बालिकाओं ने विचित्र वेशभूषा में विभिन्न रूप धरकर समाज सुधार का संदेश दिया। समाज की प्रतिभाओं ने कविता पाठ व भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान समाज के संरक्षक देव किशन स्वर्णकार, पूर्व जिला मंत्री रामस्वरूप स्वर्णकार, नोहर प्रभारी राजेश सोनी, मंत्री परमेश्वर सोनी, विधि मंत्री अनिल कुमार सोनी सहित  भेरूलाल सोनी, जगदीश सोनी, राजेंद्र सोनी, गोपाल सोनी, सुरेश सोनी, कोषाध्यक्ष अशोक सोनी, ओमप्रकाश स्वर्णकार सहित कई समाज बंधु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ