उदयपुर। राजस्थान के सहकारिता मंत्री और निम्बाहेड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना के उदयपुर स्थित ऑफिस चेतक इंटरप्राइजेज पर मुंबई से आई इनकम टैक्स विभाग की 6 टीमों ने शनिवार को रेड डाली है। यहां नेशनल हाईवे से जुड़े कामकाज होते हैं। इनकम टैक्स विभाग की टीम ने दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे इनकम टैक्स विभाग की टीमों ने यहां एंट्री की तो आंजना का स्टाफ चौंक गया। ऑफिस पर लॉक लगाकर अंदर जांच की जा रही हैं। समाचार लिखे जाने तक इनकम टैक्स की कार्यवाही जारी थी।
0 टिप्पणियाँ