जहाजपुर (माय सर्किल न्यूज़ @रविकांत जोशी)। शारदीय नवरात्रि शुरू होने के साथी कस्बे के देवली रोड स्थित माता बिजासन माता का नवरात्रि में श्रद्धालुओं द्वारा मनमोहक श्रृंगार किया गया। कहा जता है कि माँ बिजासन माता जी का मन्दिर दाै साै सालाे पुराना माता जी की मान्यता के अनुसार माता रानी के दरबार में लकवा ग्रस्त राेगीयाे का सफल ईलाज हाेता है। लकवा ग्रस्त रोगियों को परिजन यहां कंधों पर उठाकर लाते हैं माता रानी की कृपा से लकवा ग्रस्त रोगी यहां से अपने पैरों पर चलकर जाते हैं। माताजी की इसी मान्यता के चलते दूर दूर से लकवा के राेगी यहा पहुँचते है। नवरात्रि के पावन पर्व पर माता रानी के दरबार में दर्शन करने के लिए कस्बे वासियों की भीड़ उमड़ रही है।
0 टिप्पणियाँ