बड़ीसादड़ी। हरियाणा के सांसद दीपेंद्र सिंह हूड्डा ने कहा कि इस वर्ष पांच राज्यो के हो रहे विधानसभा चुनाव के परिणाम देश का भविष्य तय करने वाले होंगे। हूड्डा शनिवार को बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ब्रदीलाल जाट के नामांकन के दौरान आयोजित सभा को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक दशक पूर्व बड़े-बड़ें वादे कर केंद्र में भाजपा की सरकार बनी लेकिन मोदी सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया। यहा तक कि कांग्रेस के 65 साल की उपलब्धियों को दरकिनार कर एक दशक में महंगाई को तिगुना करने के साथ ही किसानों पर अत्याचार, खिलाड़ियों की दुर्दशा, बेटियों का तिरस्कार जैसा काम करके स्वंय की कटघरे में खड़े हो चुके है। इतना ही नहीं केंद्र की मोदी सरकार इस चुनाव में जांच एजेंसियों का पूरा दुरूपयोग कर रही है जिसका जवाब इस चुनाव जनता देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गहलोत सरकार ने कल्याणकारी एंव जनहित के अनेक कार्य किये है, जिसके फलस्वरूप रिवाज तोड़कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रिपीट होने जा रही है। उन्होंने कांग्रेंस प्रत्याशी बद्रीलाल जाट जगपुरा को युवा नेता एंव किसानों का प्रतिनिधि बताते हुए जनता का आह्वान किया कि जनकल्याण से जुड़े ऐसे व्यक्ति को भरपूर समर्थन देकर विजयी बनाये। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा पार्टी में सर्वेे व जनआधार के अनुसार टिकट दिया जाता है, इसी दृष्टि से इस बार किसान के बेटे बद्रीलाल जाट को प्रत्याशी घोषित किया गया है, ऐसी स्थिति में हम सब का दायित्व है कि मिलकर चुनावी मैदान में उतरकर विजयश्री हांसिल करें। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर आम आदमी को राहत देने में कोई कोर कसर नहीं रखी है, वही डेयरी चेयरमेन के रूप में प्रत्याशी बद्री जाट ने भी किसानों व पशुपालकों को लाभान्वित करने का काम किया है, इसलिये क्षेत्र की जनता प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को रिपीट करने के लिये अपने प्रत्याशी का भारी मतों से विजयी बनाये। प्रतापगढ विधायक रामलाल मीणा ने क्षेत्रवासियों का आह्वान किया कि वे आपसी मतभेद भुलाकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को रिपीट करने के लिये भारी मतों से युवा प्रत्याशी को विजयी बनाये। उन्होंने कहा कि बद्रीजाट किसान का बेटा होने के नाते उनके दुख दर्द को समझता है जो विजयी होने के बाद भी किसानों की आवाज राज्य सरकार तक पहुंचाकर जनहित के कार्य करेंगे। इस मौके पर प्रत्याशी बद्रीलाल जाट ने भाजपा प्रत्याशी गौतम दक पर प्रहार करते हुए क्षेत्रवासियों का आह्वान किया कि वे किसान के बेटे को किसानों का हित साधने के लिये आशीर्वाद देकर विजयी बनायें। उन्होंने डेयरी अध्यक्ष के रूप में क्षेत्र एंव जिले में किये गये कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध व्यवसाय को बढावा देने के लिये हर संभव प्रयास किये गये है। प्रत्याशी जाट ने कहा कि अफीम उपज बाहुल्य क्षेत्र में डोडा चूरा के नष्टीकरण की समस्या विकराल बनी हुई है, जिसकी आड़ में लोगों पर एनडीपीएस के मुकदमे बनते है लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने पर डोडा चूरा सम्बन्धी प्रकरण आबकारी विभाग के अधीन लाने के प्रयास किये जायेंगे। इतना ही नहीं औद्योगिक दृष्टि से पिछड़े क्षेत्र में स्थानीय संसाधनों के अनुरूप औद्योगिक ईकाईयों की स्थापना करवाकर युवाओं को रोजगार दिलाने के भी प्रयास होंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनके विजयी होने पर क्षेत्र के लोगों की हर समस्या को राज्य सरकार तक पहुंचाकर समाधान करवाया जाएगा। जाट ने कहा कि चुनाव में किसी एक प्रत्याशी को टिकट देकर मैदान में उतारा जाता है, ऐसी स्थिति में पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी को टिकट नहीं मिलने से भले ही नाराजगी हो लेकिन संगठन व पार्टी व्यक्ति से उपर है, ऐसी स्थिति में सभी मिलकर पार्टी को भरपूर समर्थन दे ताकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रिपीट हो सके। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष टेकचंद जाट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल चौधरी, मुस्तफा अली बोहरा, दिलीप चौधरी, सुनील सिंह चौहान, लालचंद गुर्जर, संग्राम सिंह, गणपत पुरी गोस्वामी, जगदीश प्रसाद मीणा, नरेंद्र सिंह, श्रीलाल अहीर, उमेश शर्मा, चेतना सहित अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया। संचालन पृथ्वीराज जाट ने किया। इससे पूर्व बड़ीसादड़ी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बद्रीलाल जाट ने शनिवार को रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम बिंदु वाला राजावत के सामने कांग्रेस प्रत्याशी बद्रीलाल जाट जगपुरा ने नामांकन पेश किया।
0 टिप्पणियाँ