गाै रक्षों की सूचना पर पुलिस ने पीछा कर छुडाए छ: नन्दी, तस्कर पीकअप छाेड फरार

जहाजपुर (माय सर्किल न्यूज़ @रविकांत जोशी)। शुक्रवार बीती रात्रि को गोरक्षकों की सूचना पर शंकरगढ़ थाना पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी का पीछा कर उसमें भरे गोवंश नंदी बछड़ों को मुक्त कराया ।जानकारी के अनुसार शुक्रवार बीती रात्रि को कुछ गो तस्कर एक पिकअप गाड़ी में करीब 6 नदी को भरकर तस्करी के लिए ले जा रहे थे जहां जिला शाहपुरा के गौ रक्षों को पिकअप गाड़ी में गो तस्करी की सूचना मिली। जिस पर शाहपुरा के को रक्षों द्वारा उक्त पिकअप गाड़ी का पीछा करते हुए जहाजपुर के गौ रक्षक सुधांशु पाराशर को सूचना दी पीछा कर रहे गो तस्कर सुधांशु पाराशर के साथ पिकअप गाड़ी का पीछा करने लगे पीछा करते हुए शकरगढ़ के गो भक्त गोविंद सिंह मीणा को पिकअप गाड़ी में गोवंश तस्करी की सूचना दी जिस पर गोविंद सिंह ने तुरंत शकरगढ़ थाना पुलिस को इस बारे में बताया। जहां शकरगढ़ थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल विजय सिंह ने तुरंत मेज नदी की पुलिया के पास बेरी कैट्स लगाकर गाड़ी को रोकने के लिए नाकाबंदी की। जहां पर पुलिस की नाकाबंदी देखकर तस्कर हड़बड़ा गए और गाड़ी को तेज रफ्तार से चलते हुए वहां से निकल रहे जोजर रोड पर निकल गए । जिस पर तुरंत पुलिस ने उक्त पिकअप का पीछा किया जहां पिकअप गाड़ी जोङ्गर गांव में स्थित पानी की तलाई में उतर गई और गाड़ी पलट गई। उक्त पिकअप गाड़ी में सवार को तस्कर अंधेरा का फायदा उठाकर को गोवंश से भरी पिकअप को छोड़कर फरार हो गए वहीं उक्त तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची तब तक तस्कर गाड़ी छोड़ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे। वहीं इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो मौके पर रात्रि में ग्रामीण इकट्ठा हो गए जहां ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पिकअप गाड़ी में ठोस ठोस  कर भरे गोवंश छह नदी को मुक्त कर गांव में ही स्थित चारागाह में छोड़ दिया गया । पुलिस ने पिकअप गाड़ी को जप्त कर पुलिस ने वाहन मालिक व अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दाैरान नीरज कुमार गो रक्षा दल जिला अध्यक्ष कृष्णकांत सैनी गो शाला अध्यक्ष  बलराम शुभम, सोनू , महेंद्र, सुधांशु, राजेश, गोविंद तथा समस्त शक्करगढ़, जहाजपुर गौ सेवक माैके पर माैजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ