कांग्रेस की सातवीं सूची जारी, शाहपुरा से नरेंद्र रेगर होंगे उमीदवार



शाहपुरा। कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी कर दी है रविवार की रात को जारी हुई लिस्ट में 21 केनडिडेट का नाम जारी किया है जिसमें शाहपुरा विधानसभा हॉट सीट से कांग्रेस ने नरेंद्र रेगर को कांग्रेस प्रत्याशी बनाया है। लिस्ट जारी होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बन गया वही नरेंद्र रेगर को बधाई देने का ताता लग गया। नरेंद्र रेगर ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए कहा कि मुझे पार्टी ने जो शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा करने का जो मौका दिया है उसे मैं पूर्ण रूप से सेवा करूंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ