भाजपा प्रत्याशी राजवी का ग्रामीण क्षेत्रों में जनसम्पर्क


चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधानसभा से भाजपा के लोकप्रिय, ईमानदार प्रत्याशी नरपतसिंह राजवी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान व जनसभाओं का दौर जारी है। राजवी को आमजन से अपार स्नेह एवं समर्थन मिल रहा है। गुरुवार को राजवी ने जनसंपर्क की शुरुआत बस्सी मंडल से की। नरपत सिंह राजवी ने कहा कि युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले भ्रष्टाचारियों को जनता 25 नवंबर को वोट की चोट से सता से उखाड़ फेंकेगी । बेरोजगार युवाओं को रीट में चीट व पेपर लीक सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार से भविष्य बर्बाद करने वालों का भाजपा के राज में जांच करवाकर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में बिचौलियों की जरूरत नहीं होगी। दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं दलाली प्रथा को खत्म करके पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन की स्थापना होगी। किसानों की उन्नति के सिंचाई जल व आमजन के लिए पेयजल सुविधा का विशेष ध्यान दिया जायेगा। जनता कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना चुकी है।  उन्होंने कहा कि लोग वोट सेवा के लिए देते हैं, घर भरने के लिए नहीं? बड़ी संख्या में सरपंच व अन्य जनप्रतिनिधियो का भाजपा प्रत्याशी नरपतसिंह राजवी को समर्थन दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। *जनसंपर्क से पूर्व भाजपा विधानसभा चुनाव कार्यालय मे क्षेत्र के कई सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों, पूर्व मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों  पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताते हुए प्रत्याशी नरपतसिंह राजवी को समर्थन देकर । दलबल के साथ भाजपा उम्मीदवार को जी जान से समर्थन एवं सहयोग का विश्वास दिलाया। अब हम सब मिलकर चितौड़गढ को मोदी के विकास के सपने से जोड़ने का काम करेंगे जिससे यहां की बुनियादी आवश्यकताओं शिक्षा,चिकित्सा,यातायात, सुरक्षा आदि को दुरुस्त किया जा सके।
जनसंपर्क अभियान के दौरान राजवी को जगह जगह केले, संतरा एवं अमरूद से तोला गया। जनसंपर्क के अवसर पर इस दौरान बस्सी मंडल अध्यक्ष गोपाल चौबे, पूर्व जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित, जिला मंत्री सीपी नामधराणी, करनल रणधीर सिंह, पंचायत समिति सदस्य हरिश्चंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामगोपाल ओझा, जिला परिषद सदस्य छोटू लाल धाकड़, जगदीश सिसोदिया, नाहर सिंह सोलंकी, दिलीप गट्टियाणी, नयन ओझा, मांगीलाल धाकड़,  सोनगर, सुरेंद्र कोठारी, पूर्व जिला परिषद सदस्य बगदीराम धाकड़, मंडल आईटी संयोजक खेमराज गुर्जर सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ