चित्तौड़गढ़। गंगरार में दरगाह अली सैयद सरकार स्टेशन गंगरार पर गंगरार के पठान समाज की बैठक हुई जिसमें पठान समाज के बुजुर्गों, मोतबिरान और साथियों की आम राय सहमति से अमजद खान पठान को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
गंगरार ब्लॉक के पठानों ने संस्थापक/जिला अध्यक्ष जावेद खान पठान,संस्थापक/ जिला महासचिव, एडवोकेट तनवीर खान पठान, जिला उपाध्यक्ष जफ्फर खान पठान का गुलपोशी कर इस्तकबाल किया जिसमे पठान सामाजिक विकास संस्थान चितौड़गढ़ के संस्थापक/जिला महासचिव एडवोकेट तनवीर खान पठान ने पठान सामाजिक विकास संस्थान चितौड़गढ़ के बारे में जानकारी और यह संस्थान समाज को जाग्रत करने, जनहित के कार्यो और समाज की कुरीतियां मिटाने, ब्लॉक स्तर पर रक्तदान शिविर एवं समाज सेवा अवार्ड फंक्शन का आयोजन करेगी। बैठक में गंगरार के पठान समाज के बुजुर्गों, मोतबिरान और साथियों की आपसी रजामंदी और सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया कार्यकारिणी में सरपरस्त (संरक्षक) जनाब हाजी अकरम खान पठान, अब्दुल हनीफ खान पठान को नियुक्त किया गया एवं उपाध्यक्ष (नायब सदर) फिरोज खान पठान (बाबू भाई), सचिव अख्तर खान पठान, संयुक्त सचिव इस्माईल खान पठान, संगठन मंत्री अब्दुल कदीर पठान, कोषाध्यक्ष रशीद खान पठान, प्रवक्ता दिलदार खान पठान, सदस्य अमीर खान पठान, अब्दुल गफ्फार पठान, शाकिर खान पठान, शाहरुख खान पठान, तनवीर खान पठान, असलम खान पठान, नोशाद खान पठान को सभी पठान समाज के बुजुर्गों, मोतबिरान और साथियों की आम राय सहमति से नियुक्त किया गया। इस दौरान ब्लॉक गंगरार के मुनीर खान पठान, मुश्ताक खान पठान, फारुख खान पठान, खलील खान पठान, मुनीर खान पठान, अरबाज खान पठान, फरहान खान पठान, वहिद खान पठान, साहिल खान पठान, कल्लू खान पठान, रेहान खान पठान, साकिर खान पठान आसिफ खान पठान, मुस्तकिम खान पठान, खलील खान पठान, आबिद खान पठान, सोयल खान पठान मौजूद रहे। अंत में ब्लॉक गंगरार के अध्यक्ष अमजद खान पठान साहब ने पठान सामाजिक विकास संस्थान की कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का शुक्रिया अदा किया।
0 टिप्पणियाँ