व्यय पर्यवेक्षकों ने ली चुनाव अधिकारियों की बैठक



●संदिग्ध पदार्थों एवं अवैध राशि के परिवहन पर रखें विशेष निगरानी


चित्तौड़गढ़। विधानसभा आम चुनाव के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षकों ने आज समिति कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली एवं जिले में होने वाले अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं जप्ति तथा अवैध राशि के परिवहन पर विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने शराब वितरण की दृष्टि से संवेदनशील स्थान को चिन्हित कर उन पर नियमित रेड की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदर्श आचार संहिता की पालना में मतदाता को प्रभावित कर सकने वाली किसी भी प्रकार की सामग्री का अवैध रूप से वितरण रोकने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक गोयल, डीएफओ विजय शंकर पांडे, एडिशनल एसपी बूगलाल सहित व्यय प्रकोष्ठ, पुलिस विभाग, आबकारी विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी  उपस्थित  रहे।

सभी पर्यवक्षक पहुंचे चित्तौड़गढ़ 

सामान्य पर्यवेक्षक भूपेन्द्र सिंह चौधरी (मो. 6375927402) विधानसभा चित्तौड़गढ़ एवं निम्बाहेड़ा, डॉ. सरोज कुमार (मो. 6375953996) कपासन एवं बड़़ीसादड़ी तथा प्रसन्ना ए आचार्य (मो. 6367750845) बेगूं विधानसभा में विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना को लेकर क्षेत्र की गतिविधियों का पर्यवेक्षण करेंगे। पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में श्रीमती पीसी थेनमोझी (मो. 6367745581) जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में कानून व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा करेगी।

व्यय पर्यवेक्षक के रूप में कपासन, निम्बाहेड़ा एवं बड़ीसादड़ी विधानसभा के लिए श्री संदीप कुमार मिश्र (मो. 6367746593) एवं बेगूं, चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री धीरेन्द्र मणी त्रिपाठी (मो. 6375439205) को नियुक्त किया गया है।
 आम व्यक्ति चुनाव संबंधी जानकारी के लिए पुलिस पर्यवेक्षक श्रीमती पीसी थेनमोझी (मो. 6367745581) से सर्किट हाउस प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक एवं सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. सरोज कुमार (मो. 6375953996) से हिंदुस्तान जिंक गेस्ट हाउस में प्रातः 8.30 से 9.30 तक संपर्क किया जा सकता है। पर्यवेक्षक कार्यालय सर्किट हाउस में स्थापित किया गया है। पर्यवेक्षक कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01472294865 एवं 01472-294866 हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ