चित्तौड़गढ़। विधानसभा क्षैत्र चित्तौड़गढ़ से विधायक प्रत्याशी चंद्रभानसिंह आक्या ने अपने चुनावी दौरे के तहत शुक्रवार को विधानसभा क्षैत्र के विभिन्न गांवो में जन सम्पर्क किया।
विधायक आक्या शुक्रवार को अपने जन सम्पर्क अभियान के दौरान ग्राम भोई मंगरी (पंचदेवला), पंचदेवला, वजीरगंज (रूपाजी का खेड़ा), हसमतगंज (बंशी जी का खेडा), गणपतखेडा, धरोल, तलाब, तिक्यों का खेडा, होड़ा, सरलाई, होड़ा चौराहा, आंतरी, हठीपुरा, धामणी खेड़ा, भीलगट्टी, नवाबपुरा, कन्नोज, नई आबादी, नाहरगढ, भूतिया कला, भूतिया खुर्द, हाजियाखेडी, डेलवास व सुखवाड़ा में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से 25 नवम्बर को अपने चुनाव चिह्न प्रेशर कुकर पर मतदान करने का आग्रह किया।
इस दौरान समस्त गांवो में विधायक आक्या का जोरदार स्वागत किया गया। अनेक स्थानों पर विधायक आक्या को फलो से तोला गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में विधायक आक्या ने भाजपा प्रत्याशी नरपतसिंह राजवी पर कटाक्ष करते हुए कहा की चित्तौड़गढ़ की जनता ने उन्हें 2 बार जीता कर विधानसभा में भेजा लेकिन गत 15 वर्षों में उन्होंने चित्तौड़गढ़ की जनता की सुध तक नही ली अब जयपुर से टिकट कटा तो चित्तौड़गढ़ याद आया। जिस दिन चित्तौड़गढ़ आये उस दिन से यहाँ की जनता को सबक सिखाने, कच्ची बस्ती के आदी कहकर उनका मजाक उड़ा रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी को तो यहाँ की जनता लगातार दो चुनाव में हरा चुकी है। इन्होंने तो गत 5 वर्षों के कांग्रेस राज में देवस्थान विभाग की जमीनों तक पर कब्जे कर लिये। ऐसे व्यक्ति को चित्तौड़गढ़ की जनता सबक सिखाएगी।
विधायक आक्या ने अपने 10 वर्षो के दौरान कराये गये विकास व अन्य कार्यो की उपलब्धियां बताई।
जन सम्पर्कं अभियान के दौरान भूमि विकास बैंक के चेयरमेन व पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, पूर्व जिला महामंत्री तेजपाल रेगर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पवन आचार्य, पूर्व मण्डल महामंत्री चतरभुज रेगर, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सुरेश जैन, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रतनलाल भील, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रतनलाल गाडरी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य तुलसीराम भील, पूर्व सरपंच रघूवीर सिंह धरोल, हिरालाल रायका, महावीर खटोड़, अशोक रायका, नरेन्द्रसिंह चुण्डावत, सत्यनारायण मंत्री, शंकरलाल मून्दडा, पप्पु लाल, शंकरलाल जाट, उमेश पालीवाल, फजल मोहम्मद, डालचन्द कुमावत, हिरा लाल धाकड़, पृथ्वीराज जाट, प्रहलाद सिंह, देवीलाल माली, लाल मोहम्मद, श्यामलाल गाडरी, कुशल सिंह, मुकेश पालीवाल, मोहनलाल माली, शम्भू लाल तेली, जयचंद कुमावत, रतन धाकड़, बसंतीलाल धाकड़, शोकिन धाकड़, पट्टू सिंह, बाबुलाल गुर्जर, किशन गुर्जर, शम्भू गुर्जर सहित बढ़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
शनिवार को इन स्थानों पर रहेगा जन सम्पर्क
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या शनिवार को ग्राम केलझर, बोबला, बांडा, सूरतसिंह जी का खेड़ा, मेेवासा, फुसरिया, केवडिया, धरोल, भूंगडिया, बावडी खेड़ा, राजपुरिया, चमारों का झुपड़ा, देवडूंगरी, जवासिया, गोरसिया, मधुपुरिया, धागलियों का खेडा, बिजयपुर, सियालिया रेगरों का, सियालिया धाकडों का, सियालिया, मेघपुरा, सुवावा, जयसिंहपुरा, पालका, सोक्या, दहीखेडा, दुवावा, सोनगर में जन सम्पर्क करेंगें।
0 टिप्पणियाँ