कांग्रेस हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चली है, भाजपा ओछी राजनीति कर रही है-जाट


चित्तौड़गढ़। कांग्रेस प्रत्याशी बद्रीलाल जाट जगपुरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 36 कौम की पार्टी है, जिसने हमेशा सभी धर्मो का आदर करते हुए विकास की बात की है। कांग्रेस प्रत्याशी जगपुरा बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के जरखाना, चारण खेड़ी, अचलपुरा, रावतों का खेड़ा, पिंड मरावदिया सहित दो दर्जन गांवो का दौरा कर मतदाताओं से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि आज विपक्षी दल जातियों की बात कर आपस में फूट डालने का काम कर रहे है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आदिवासियों एवं एससी एसटी वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया है और आगे भी वह बढ़ाएगी। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में जो योजनाएं मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई उससे आज सभी वर्गों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा जुमलों की पार्टी है।


भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली
विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी बद्री लाल जाट जगपुरा के समर्थन में कांग्रेस की रीती नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी बद्री लाल जाट जगपुरा के जनसंपर्क के दौरान मरदिया गांव में आयोजित एससी एसटी सम्मेलन में भाजपा के अश्विन मीणा, अंकित, कमलेश, मुकेश,  ललित, देवनारायण, अंकित, लोकेश, विकास, रविंद्र, पुष्पेंद्र, भेरुजी, कमलेश, बालकिशन, कन्हैयालाल, सत्यनारायण, अविनाश, मागी लाल, राय सिंह, राजू एवं दिनेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता से त्यागपत्र देकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए जिनका कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी जगपुरा ने दुपट्टा पहना कर स्वागत कर पार्टी को विजय बनाने का  संकल्प दिलाया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वह पार्टी को विजयी बनाने में एक जुटता के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर बिहारी लाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ