चित्तौड़गढ़ 8 नवंबर। विधानसभा चुनाव को लेकर 15 एवं 16 नवंबर को आयोजित होने वाले मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण की तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि दिनांक 15 नवंबर को होने वाला प्रशिक्षण 20 नवंबर को तथा 16 नवंबर को होने वाला प्रशिक्षण 21 नवंबर को आयोजित होगा। पूर्व में निर्धारित 17, 18 और 19 नवंबर के प्रशिक्षण यथावत रहेंगे। प्रशिक्षण के स्थान एवं कमरा नंबर में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी कार्यालय अध्यक्षों को निर्देशित किया है की अपने अधीनस्थ सभी मतदान दल कार्मिकों को 15 एवं 16 नवंबर की संशोधित प्रशिक्षण तिथि से अवगत करवाएं। सूचना के अभाव में कार्मिक के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर कार्यालय अध्यक्ष जिम्मेदार होंगे।
0 टिप्पणियाँ