203 किलो अफीम डोडाचूरा समेत दो गिरफ्तार

शाहपुरा (मूलचंद पेसवानी)। जहाजपुर थाना पुलिस ने गस्त के दौरान मुखबीर की सूचना पर अवैध मादक प्रदार्थ की तस्करी पर कार्यवाही करते हुए आज सरसिया गांव के पास क्रेटा कार जप्त कर कार मे रखे 11 बोरो में 203 किलो डोडाचूरा सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
कार्यवाहक थानाधिकारी शंकर सिंह ने  बताया कि आज गस्त के दौरान मुखबीर की सूचना पर सरसिया गांव के पास एक क्रेटा कार मे अवैध डोडा चूरा ले जाते दो आरोपी कैलाश जाट व लाखन सिंह जाट सराना जिला केकड़ी को गिरफ्तार कर कार मे 11 बोरो मे भरकर ले जा रहे 203 किलो डोडा चूरा जप्त किया वही मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ