भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। अगर व्यक्ति रोगमुक्त और स्वस्थ है तो वह जीवन में सभी सुख प्राप्त कर सकता है। इस संसार में खुश है वही जिसने स्वस्थ मन और निरोगी काया पाई है। यह बात आईसीएआई भीलवाडा शाखा अध्यक्ष सीए दिनेश आगाल ने निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर को सम्बोधित करते हुए कही। आगाल ने कहा कि स्वस्थ शरीर व्यक्ति को भगवान द्वारा दिया गया सबसे बड़ा वरदान हैं, लेकिन शरीर को स्वस्थ रखना व्यक्ति के हाथ में होता है। इसके लिए उसको नशा और भारी खाना खाने से बचना चाहिए। लेकिन आज के दौर में लोगों का जीवन भाग-दौड़ भरा हो गया है। इस कारण से वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। इस कारण से वे गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। इससे पुर्व आईसीएआई भीलवाडा शाखा एवं केशव हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में 20 फरवरी को चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एवं उनके परिवारजनों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन केशव हॉस्पिटल परिसर पर किया गया। शाखा अध्यक्ष सीए दिनेश आगाल ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य सीए सदस्यों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया गया जिसमें डॉक्टर और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मुफ्त मेडिकल चेकअप जिसमे रक्त, ब्लड प्रेशर, कैल्शियम लेवल, ह्रदयजाँच एवं स्वास्थ्य संबंधित सलाह देने का कार्य किया। इस कार्यक्रम में लगभग 125 जांच करवाई गई। शाखा सचिव सीए आलोक सोमानी ने बताया कि शिविर के दौरान डॉ नरेश पोरवाल, डॉ विवेक दशोरा डॉ नियाज खान, डॉ नीरज त्यागी, डॉ कार्तिक शर्मा, डॉ ऋचा द्वारा चिकित्सा शिविर में कोविड-19 के बाद के स्वास्थ्य सम्बन्धी मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी गयी। जिसमे कोविड-19 महामारी के बाद अनेक लोगों को अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और इस शिविर में उनके सवालों का समाधान भी किया गया। साथ ही बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु शाखा द्वारा डॉ. नरेश पोरवाल सहित सभी डॉक्टर्स एवं केशव अस्पताल से डॉ. गौरव, दीपक बुलिया, रवि बाकलीवाल, एवं आशीष ऑगस्टीन विशेष योगदान हेतु शाखा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
0 टिप्पणियाँ