चार दिवसीय जैन बॉक्स क्रिकेट लीग का आयोजन


चित्तौड़गढ़ (गौरव मेड़तवाल)। श्री महावीर जैन नवयुवक मण्डल के प्रचार प्रसार मंत्री अर्पित बोहरा ने बताया कि श्रीमहावीर जैन नवयुवक मण्डल, चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में चार दिवसीय जैन बॉक्स क्रिकेट लीग का आयोजन श्री नाथ गार्डन, महाराणा प्रताप सेतु मार्ग पर आयोजित हुए। इसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया था।जिसमे समाज के हर वर्ग का ध्यान रखते हुए प्रत्येक टीम में दो बच्चे, दो महिलाएं और 45 वर्ष से अधिक आयु का एक खिलाड़ी रिजर्व होने के कारण यह कार्यक्रम पारिवारिक ओर रचनात्मक भी रहा। 22 से 24 फरवरी तक प्रतिदिन 8 लीग मैच खेले गए और 25 को क्वाटर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल खेले गए। इसमें फाइनल मैच मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश अरुण सहलोत की उपस्थिति में सेठिया कैपिटल वर्सेस रॉयल चैलेंजर के बीच खेला गया। जिसमे रॉयल चैलेंजर ने इस मैच को जीत कर जैन बॉक्स क्रिकेट लीग- 2024 का खिताब अपने नाम किया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमहावीर जैन नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष एवंत मेहता ओर  सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ