11 केवी का तार बाईक पर गिरने से जिंदा जला निजी वेटरनरी, आक्रोशित लोगों ने तहसीलदार का वाहन फूंका, पढ़े ख़बर

चित्तौड़गढ़। जिले के बेगू क्षेत्र में एक बाईक सवार पर 11 केवी का तार टूटकर गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। बाईक सवार जिंदा ही जल गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया।
जानकारी के अनुसार निजी वेटरनरी कम्पाउंडर संजय शर्मा पिता हीरा लाल शर्मा 35 वर्ष, निवासी गुलाना, बेगूं परख्या खेड़ी में बीमार पशु का ईलाज करने जा रहा था। इस दौरान बेगूं- रावतभाटा सड़क मार्ग स्थित रायती गांव के पास 11 केवी का तार टूटकर संजय पर गिर गया। आसपास के लोगों ने बिजली बंद करवाने को लेकर ग्रिड स्टेशन पर फोन किया तब तक बाईक व संजय मौके पर ही जल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क मार्ग जाम कर दिया और एईएन व जेईइन को निलंबित करने और मृतक की पत्नी को मुआवजा व नौकरी देने की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर बेगू तहसीलदार व थानाधिकारी मय जाब्ता के घटनास्थल पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों ने किसी बात पर तहसीलदार का सरकारी वाहन को आग के हवाले कर दिया। मामला बढ़ता देखे जिला कलक्टर, एसपी, बेगू विधायक सुरेश धाकड़ समेत अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। आक्रोशित ग्रामीणों से काफी देर तक समझाईश की गई। अंततः मृतक की पत्नी को संविदा पर नौकरी देने, मृतक के परिजनों को 11 लाख का मुवजा राशि देने और जेईएन व एईएन को निलंबित करने पर सहमति बनी। सहमति के बाद घटना स्थल से शव को उठाया और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ