चित्तौड़गढ़। पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आज भारतीय जनता पार्टी जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर पश्चिम बंगाल में तुंरत प्रभाव से राष्ट्रपति शासन लगाने कि मांग की । भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि लंबे समय से पश्चिम बंगाल के संदेश खाली गांव में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ पीड़ित महिला जहां ममता सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। वही इसी कड़ी मे केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला चित्तौड़गढ द्वारा पश्चिम बंगाल के संदेश खाली में महिलाओं के शोषण और अमानवीय अत्याचारों के विरुद्ध कड़ी निंदा करते हुए भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा, लोकसभा विस्तारक मदन गुजर, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, घोसुंडा मंडल अध्यक्ष राजमल सुखवाल, प्रधान देवेंद्र कंवर, लोकसभा संयोजक गौरव त्यागी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार, शिरिष त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अविनाश शर्मा, रामगोपाल ओझा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुगलाल मीणा को ज्ञापन सौंपकर आक्रोश प्रकट करते हुए पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते हुए ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने इस मामले में कड़ी कार्रवाही करने की मांग की। ज्ञापन के दौरान जिला सोशल मीडिया प्रभारी रमेश सुथार, महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी विदुषी बिल्लु, महिला मोर्चा जिला मंत्री प्रेमलता गोस्वामी, नगर महामंत्री छोटू सिंह शेखावत, घनश्याम लोट, नगर उपाध्यक्ष रजनीश पितलिया, इन्द्रा सुखवाल, नगर मंत्री दीपाली चेचाणी, विष्णु सेन, शांतनु गुजर, नगर कोषाध्यक्ष मुरली बाहेती, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अनुराधा गालव, चंदा पाराशर, लाल सिंह डुडी, जितेंद्र शर्मा, एडवोकेट शुभम सुखवाल, दिनेश धाकड़,सुभाष शर्मा, आकाश भाटी, मुकेश घावरी, हरीश वैष्णव, प्रकाश जाट, पुष्पेंद्र सोनी, शशांक त्यागी आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ