कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। एसपी सुधीर जोशी आज सोमवार को कपासन पन्हुचें ओर सीएलजी सहित आमजन के साथ चर्चा की। कस्बे में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने, सीसी कैमरे लगाने के स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए।एसपी सुधारी जोशी चित्तौड़गढ़ ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार कपासन पहुंचे। थाने में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद एसपी चौधरी ने थाने में ही सीएलजी के सदस्यों सहित उपस्थित लोगों से कस्बे को लेकर चर्चा की। कस्बे में यातायात व्यवस्था को लेकर उन्होंने दो यातायात कर्मियों के साथ थाने से भी दो पुलिसकर्मी को लगाने के निर्देश एसएचओ रतन सिंह को दिए। साथ ही एसएचओ दिन में एक बार यातायात व्यवस्था को चैक करने के भी निर्देश दिए। डीजे साउंड की समस्या को लेकर भी एसएचओ को नियमानुसार कार्यवाही करने को कहा।
इसके साथ ही कस्बे में मुख्य स्थानों पर सीसी कैमरे नहीं लगे होने की जानकारी पर एसपी ने एसएचओ को कैमरों के लिए स्थान चिन्हित कर इसकी एक लिस्ट उन्हें और नगर पालिका को देने के निर्देश दिए।
नगर पालिका अध्यक्ष मंजुदेवी सोनी और उपाध्यक्ष एजाज अली को चिन्हित स्थानों पर कैमरे लगवाने के लिए कहा। इसके साथ ही एसपी जोशी ने मोजूद सभी सदस्यों से सोशल मीडिया से फैलने वाली अफवाह को रोकने और बिना सोचे समझे पोस्ट को फॉरवर्ड नहीं करने के साथ इसकी पुलिस को तत्काल जानकारी देने का आग्रह किया। साथ ही बढ़ते साइबर क्राइम और इसके तरीको की जाकारी देकर इनसे सचेत रहने का आग्रह किया। उन्होंने बढ़ती हुई दुर्घटनाओं का जिक्र कर बताया की 65 से 70 फीसदी दुर्घटना टू व्हीलर की होती है। जिसमें अधिकतर मोते बीमा हेलमेट के कारण होती हैं। लोगो को गैर जिम्मेदाराना रवैया को छोड़ने कर हेलमेट का उपयोग करने को कहा।
पुलिस विभाग को आम जन का सहयोग मिलेगा उतना ही अच्छा होगा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी, उपाध्यक्ष सैयद एजाज अली,पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र बाघमार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया, डॉ वसीम खान,भारत विकास परिषद के प्रभु लाल टेलर, बादशासिंह , मुरला माता मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सत्यनारण आचार्य, उज्जवल दाधीच आदि ने एसपी का स्वागत किया। मुख्तियार पटेल, साबिर हुसैन, शराफत हुसैन भाटी, लक्ष्मीलाल आचार्य,भूपेश गोठवाल,दलबीर सिंह बग्गा,मनोज चाष्टा,आशीष सोनी, शंभुलाल बागड़ा, भागीरथ चंदेल, कमलेश मौजूद रहे।
एसपी जोशी ने थाने की निर्माण दिन नई बिल्डिंग का भी अवलोकन किया। निर्माण ठेका कंपनी के इंजिनियर को क्वॉलिटी मेंटेन कर कार्य करने के निर्देश दिए। इसके बाद थाने का निरीक्षण किया और एसएचओ सहित स्टाफ की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
0 टिप्पणियाँ