चित्तौड़गढ़। लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना ने चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र विभिन्न गांवो के दौरे के क्षेत्र में जनसंपर्क किया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजेश सोनी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना ने अपने दौरे के दौरान कहा कि किसानों, युवाओं, महिलाओं व्यापारियों के साथ हुआ विश्वासघात हुवा है सिर्फ जुमलों की सरकार रही है और स्थानीय सांसद सिर्फ झूठी वाहवाही लूटने का काम करते आये है। ये किसी भी वर्ग का भला नही कर सके। आंजना ने कहा कि
इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा सार्वजनिक होने के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा मचाई गई लूट देश के सामने आ गई है। इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी से तो ऐसा लगता है कि ईडी भाजपा का एक्सटोर्सन डिपार्टमेंट बनकर रह गई है। जिन कंपनियों पर केन्द्रीय एजेंसियों ने छापे मारे, उन्होंने ही भाजपा को इलेक्टोरल बॉन्ड से चंदा दिया और उन पर चल रही कार्रवाई रुक गई। भाजपा के चरित्र का सत्यापन है। कांग्रेस शुरू से कह रहे थी कि इलेक्टोरल बॉन्ड देश का सबसे बड़ा घोटाला है। अब ये देश के सामने आ गया है कि भाजपा देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है जिसने भ्रष्टाचार का सरकारीकरण कर दिया है। ऐसा पहली बार देखा गया है कि जो कंपनियां घाटे में चल रही हैं वो भी करोड़ों का चंदा भाजपा को दे रही हैं। यह एक लोकतंत्र में उचित नहीं है कि जनता को सच्चाई ही ना बताई जाए और गुमराह किया जाए। भाजपा का ये भ्रष्टाचार अब कैसे भी नहीं छिप सकता देश में बढ़ती महंगाई, असमानता, बेरोजगारी व राजनीतिक भ्रष्टाचार का विरोध करने एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी को वोट करें। जिला प्रवक्ता राजेश सोनी ने बताया कि आज कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना ने बेगू विधानसभा के पुठोली, अजोलिया खेड़ा, सुवाणिया, बोलो का सावता, बोरदा, कांटी, खारखंडा, बुढ़, सुंदरी, उंडवा, जोजरो का खेड़ा, गोवालिया आदि पंचायतों का दौरा किया। इस जनसंपर्क के दौरान पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, जिला कांग्रेस अध्यक्ष भैरुलाल चौधरी, डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जगपुरा, प्रधान प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह राणावत, जिला महामंत्री कमलेश शर्मा, राजेश खटीक सहित क्षेत्र के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ