डीएसटी ने कार से पकड़ा 179 किलो अफीम डोडाचूरा, पुलिस को देखकर तस्कर भागे

चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम व गंगरार थाना पुलिस ने गंगरार थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते हुए कुल 179.300 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा सहित ईको कार को जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों एवं अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में जिला विशेष टीम को दौराने गस्त थाना गंगरार क्षेत्र मे सूचना मिली कि गंगरार थाना अंतर्गत नया तालाब गांव की तरफ से जवासिया रेल्वे फाटक की तरफ आने वाली ईको कार में अवैध डोडा चूरा का परिवहन किया जा रहा हैं। जिस पर जिला विशेष टीम ने तत्काल जवासिया गांव की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर नाकाबंदी आराम की। सूचना के मुताबिक़ तत्काल ही नया तालाब गांव की तरफ से तेज गति में आती हुई सफेद रंग की ईको कार दिखाई दी। उक्त कार का चालक  पुलिस टीम को नाकाबंदी करते हुए देखकर गाड़ी को चालू हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस टीम ने काफी तलाश की किंतु रात का समय होने से चालक भागने में सफल रहा। सूचना के मुताबिक कार में अवैधानिक वस्तु होने की पूर्ण संभावना होने के कारण जिला विशेष टीम ने गंगरार थाना पुलिस को तत्काल अवगत कराया, जिस पर थानाधिकारी मोती राम पुलिस निरीक्षक जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नियमानुसार गाड़ी की तलाशी ली तो 9 कट्टों में भरा हुआ कुल 179 किलो 300 ग्राम अफीम डोडाचूरा मिला। गंगरार थाना पुलिस ने नियमानुसार अवैध डोडाचूरा व ईको कार को जब्त कर लिया है। पुलिस थाना गंगरार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।डीएसटी प्रभारी गोरधन सिंह पुलिस निरीक्षक, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल ललित सिंह, चन्द्र करण सिंह, अजय व दिनेश और पुलिस थाना गंगरार से
 मोती राम पुलिस निरीक्षक, हेड कांस्टेबल रमेश, कांस्टेबल गोविंद, रामस्वरूप व उपेन्द्र सिंह व विशेष योगदान मुनेंद्र सिंह राजदीप सिंह व दुर्गा राम का रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ