चित्तौड़गढ़। जिले की बिजयपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में पिछले पांच माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि एएसपी परबत सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी ग्रामीण चित्तौड़गढ़ शिव प्रकाश टेलर के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के संबंध में कार्यवाही एवं वांछित अपराधियों की गिरफतारी के अनुक्रम में रविवार को थानाधिकारी बिजयपुर पन्नालाल उनि मय जाप्ता रणजीत सिंह, औकार, रामधन द्वारा थाना बैगु के एनडीपीएस एक्ट के मामले में पिछले पांच माह से फरार वांछित आरोपी भीलवाड़ा जिले के जितीयास का नोहरा थाना बडलियास निवासी 29 वर्षीय गोविन्द पुत्र लक्ष्मण जाट को नियमानुसार गिरफतार किया गया। जिससे प्रकरण के संबंध में अनुसंधान जारी है।
0 टिप्पणियाँ