चित्तौड़गढ़। मातृ शक्ति दिवस पर आज पटवा समाज महिला मंडल समिति की शहर स्थित पटवा समाज के कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई जिसमें समाज की लगभग 100 से अधिक महिलाओं की उपस्थिति में महिला मंडल समिति के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी प्रहलाद पटवा व राजेश पटवा ने बताया कि महिला मंडल समिति के निर्विरोध चुनाव में संरक्षक पद पर मीना पटवा व राधा पटवा को मनोनीत किया गया। इसी प्रकार अध्यक्ष राधिका पटवा, उपाध्यक्ष प्रीति पटवा, तुलसी पटवा, सचिव स्नेहलता पटवा, रीना पटवा, कोषाध्यक्ष रीना पटवा, ज्योति पटवा, सांस्कृतिक सचिव फुलवंती पटवा, चिंकी पटवा, निमिता पटवा, सूचना मंत्री पिंकी पटवा, शालु पटवा, सीमा पटवा सहित सदस्य के रूप में दीपिका, रेणु, पूजा, शीतल, मंजु, डिम्पल, अंतिमा, अन्नु, बरखा, मीना, आरती, मंजु, शीतल, मनीषा, पूजा को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष राधिका पटवा ने बताया कि समाज की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य को पूरा करने को लेकर प्रत्येक माह दो महिलाओं को 21-21 हजार रुपये घरेलु व्यवसाय हेतु बिना ब्याज के दिये जाएंगे। उपाध्यक्ष प्रीति पटवा ने आज के आर्थिक युग में सभी महिलाओं से घरेलु जिम्मेदारी के साथ साथ व्यवसायिक प्रतिस्पर्द्धा में आगे रहने पर बल दिया। सांस्कृतिक सचिव फुलवंती, चिंकी पटवा ने बताया कि समिति द्वारा वर्ष पर्यन्त सोशल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अंत में सहसचिव मंजु पटवा ने सभी का आभार जताया।
0 टिप्पणियाँ