राउमावि पोटला कलां में समाज सेवा शिविर का समापन


भदेसर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 11वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों का ग्रीष्मकालीन शिविर राउमावि पोटला कलां में 17 मई से शुरू हुआ था और आज समापन हुआ। दल प्रभारी अनिता छीपा व शिविर प्रभारी घीसालाल गर्ग के मार्गदर्शन में विद्यालय में प्रत्येक दिन विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित करवाई गई जिनसे विद्यार्थियों की सामाजिक चेतना को जाग्रत किया जा सके। इन गतिविधियों में विद्यालय का सौंदर्यीकरण, प्राथमिक उपचार, लू से बचने के उपाय, सार्वजनिक स्थल की साफ सफाई, पक्षियों के लिए परिंडे लगाना, पौधों को पानी देना साथ ही सृजनात्मक कार्यो में बच्चों को प्रकृति से जोड़ने के लिए प्रकृति प्रदत्त चीजों से उपयोगी वस्तुएं बनाना सिखाई गई। बच्चों ने पेड़ के पत्तों से पत्तल दोने बनाना सीखा जिससे प्लास्टिक के उपयोग से बचा जा सके। आज शिविर के  अंतिम दिवस पर शिविर में उपस्थित सभी ने पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण करने का संकल्प लिया। पंचायत शिक्षक पंकज आचार्य, भँवर लाल सुखवाल व केसर सिंह द्वारा भी सहयोग किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ