रावतभाटा, (महेंद्र धाकड़)। रावतभाटा में शनिवार को ट्रोमा सेन्टर परिसर में खण्ड स्तरीय मासिक बैठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तारा चंद गुप्ता की अध्यक्षता में की गई। खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रावतभाटा डॉ अनिल जाटव ने बताया समीक्षा बैठक मेें सीएमएचओ डॉ तारा चंद गुप्ता ने चिकित्सा विभाग की सभी गतिविधियों की बिन्दुवार समीक्षा की तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुद्धध करने हेतु शत प्रतिशत उपलब्धियां हासिल करने के निर्देश दिये। वही मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं का 12 सप्ताह पर आशा द्वारा एलएमपी रजिस्टर में इन्द्राज करते हुए पंजीकरण करने, समय पर एएनसी जांच व उपस्वास्थ्य केन्द्र पर चतुर्थ गुरूवार को प्रसूति नियोजन दिवस आयोजन हेतू आवश्यक दिशा निर्देश दिए, वहीं मिसिंग डिलीवरी, टीकाकरण को समय पर पुरा करने को कहा। मौसमी बिमारियों के तहत कार्यक्रम के अंतर्गत उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश विजगवर्गीय ने हर चिकित्सा संस्था पर हेचरी की क्रियाशीलता, आशा एएनएम द्वारा एण्टी लार्वाल गतिविधियां करते हुए, घर घर सर्वे समय पर सर्वे पुरा करने के निर्देष दिये एवं लू ताप घात के प्रबंधन हेतु चिकित्सा संस्थान पर आरआरटी टीम का गठन कर हर समय आवश्यक दवाइयों के साथ मय एम्बूलेंस तैयार रखने के निर्देष दिये। जिला आईडीएसपी प्रबंधक खुषवंत कुमार हिण्डोनिया ने आईएचआईपी पोर्टल पर एस, पी, एल फार्म व हीट वेव पी फार्म की समीक्षा करते हुए दैनिक रूप से रिर्पोट करने का कहा,सीएमएचओ ने आगामी दिवसों में मनरेगा साइट, शादी समारोह में आवश्यक लू ताप घात से बचने के उपाय, शु़द्ध भोजन व पीने के पानी के संबंध में जागरूक हेतु अधिक से अधिक प्रचार प्रसार हेतु निर्देष दिये। बैठक में सभी पीएचसी सीएचसी से चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, एनसीडी काउन्सर, बीपीएम बीएचएस,एएनएम, नर्स, एलएचवी, सीएचओ व सभी फील्ड स्तर के कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ