हज पर जाने वाले यात्रियों का कांग्रेस अल्पसंख्यक ने किया इस्तकबाल


चित्तौड़गढ़। कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लोहार के नेतृत्व में बस्सी गांव के हज पर जाने वाले यात्रीयों का दस्तारबंदी कर, फूलमाला पहनाकर इस्तकबाल किया। 
बस्सी नगर अध्यक्ष फिदाउल मुस्तफा ने बताया कि  जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से दस्तारबंदी की गई। हज यात्री मेहबूब हुसैन बरकाती ने बताया कि हज का सफर 45 दिन का रहेगा जिसमें मक्का व मदीना में हज के अरकान पूरे किए जाएंगे। सभी ने हज पर जाने से पहले देश में अमन, चैन व भाईचारे की दुआ मांगी। इस अवसर पर अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार, बस्सी नगर अध्यक्ष फ़िदाउल मुस्तफ़ा, जमील अहमद लौहार, अब्बास अहमद, नुरुल मुस्तफ़ा, हुसैन सोरगर, मोहम्मद रज़ा, राजू नीलगर, वसीम नीलगर, फखरू क़ुरैशी, रफीक शाह, आसीफ गोरी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ