भीलवाड़ा। आज कोली समाज विकास ट्रस्ट भीलवाड़ा और गोमा बाई नेत्र चिकित्सालय के सयुक्त तत्वाधान में ब्रह्मालीन संत नाथू जी स्वामी, देवलोकवासी फूली देवी बछापरिया पुष्प माला तिलक लगाकर शुभारंभ किया इस अवसर पर समाज के गणमान्य पंचों ने डॉ चंद्र वीर गोस्वामी ( सी एम एच ओ ) नीमच से आए प्रबंधक मुकेश मेहता गोमाबाई डॉ अल्ताफ अहमद खान , डॉक्टर्स टीम टेक्नीशियन घनश्याम पांडे , अशोक कुमार, सपना, डिंपल आदि का तिलक लगाकर मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। ब्रह्मालीन संत नाथू जी स्वामी, देवलोकवासी फूली देवी बछापरिया आठवी पुण्य स्मृति में पंचायत भवन परिसर में नेत्र परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया।
सचिव मुरलीधर लोरवाडिया ने बताया कि शिविर में 250 रोगियों की आंखों की निशुल्क जांच करके निशुल्क दवाइया और निशुल्क चश्मा दिया गया। 50 मोतिया बिंद के ऑपरेशन योग्य रोगियों को चिन्हित किया। समाज के चिकित्सा मंत्री शंकर लाल बोथेडिया ने बताया कि मोतिया बिंद के ऑपरेशन गोमा बाई चिकित्सालय नीमच में 26 जून 2024 को निशुल्क किया जाएगा। भामशाह छोटू लाल बछापरिया ने बताया आज कैंप में सभी समाज के रोगियों का नेत्र परीक्षण किया गया। भीलवाड़ा के आस पास के सुबाना, रूपाहली, ढिकोला, शाहपुरा, मांडल, बनेड़ा, पुर गांवों के व्यक्तियों ने भी अपनी आंखो का चेकअप करवाया।।इस अवसर पर सी एम एच ओ गोस्वामी ने कहा की ब्रह्मालीन संत नाथू स्वामी, देवलोकवासी फूली देवी बछापरिया पुण्य आत्माओं की स्मृति में नेत्र कैंप लगाना ईश्वरीय शक्ति को संजोना बचाने के बरोबर है क्योंकि की किसी को देखने की शांति ईश्वर ही देते है और ऐसे नेत्र कैंप से हम सामुहिक प्रयास करके किसी कमजोर घटती नेत्र ज्योति को बचा सकते है इसके लिए कोली समाज विकास ट्रस्ट भीलवाड़ा टीम बधाई के पात्र है।
नीमच आई नेत्र टीम को राजस्थानी दाल बाफला बाटी का भोजन करवाकर समाज के पंचों ने विदाई दी। शिविर में अखिल भारतीय कोली समाज जिला अध्यक्ष बालूलाल बच्छापरिया, उपाध्यक्ष मोतीसिंह मंडिया, पीसी तलाया मोतीलाल आमेरियाँ, उस्ताद बुद्धि प्रकाश बच्छापरिया , देवीलाल गड़ोरिया, केसरीमल सत्य नारायण, सोनू, सुनील आदि उपस्थिति थे।
0 टिप्पणियाँ