चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार सीपी जोशी लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की हैं। हालांकि 2019 के चुनाव में जीत के मुकाबले इस बार उनकी जीत करीब एक लाख 90 हज़ार मतों की रही। इस बार सीपी जोशी ने 3 लाख 89 हज़ार 877 मतों से कांग्रेस उम्मीदवार उदय लाल आंजना को हराया हैं। चित्तौड़गढ़ लोकसभा चुनाव के अब तक के हुए चुनाव में तीसरी बार लगातार सीपी जोशी सांसद बने हैं।
चित्तौड़गढ़ लोकसभा चुनाव में इस बार 18 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।
0 टिप्पणियाँ