दो किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम व 48 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त


चित्तौड़गढ़। चितौड़गढ़ जिले की कपासन थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंहपुर में एक नोहरे से 2.245 किलोग्राम अवैध अफीम व 48 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त कर आरोपी को नामजद किया हैं। आरोपी ने उसके निजी नोहरे मे गेहूं के खाँखले के बोरो के नीचे अफीम व डोडाचूरा छिपाकर रखा था। एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली कि गावं सिंहपुर में गोवर्धन लाल जाट ने अपने नोहरे में बेचने के लिए अवैध मादक पदार्थ छुपा रखे है।
सूचना पर एएसपी परबत सिंह व डीएसपी कपासन अनिल सारण के निर्देशन एवं एसएचओ कपासन रतन सिंह के सुपरविजन व एसआई लादू लाल के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी गोवर्धन लाल जाट पुलिस जाप्ता एवं सरकारी जीप को देखकर मौके से भाग निकला। जिसकी पुलिस जाप्ता ने काफी तलाश की मगर भरसक प्रयास के बावजूद भी नही मिला।  आरोपी के नोहरे की तलाशी लेने पर नोहरे में सीमेंट के चद्दरो के छपरे मे रखे गेहूँ के खाखले के बोरों के नीचे रखे बोरे मे 48 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा व एक स्टील के टिफिन मे 2 किलो 245 ग्राम अवैध अफीम जब्त की गई। आरोपी  गोवर्धन लाल के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक लादू लाल, एएसआई रतन लाल, कांस्टेबल बद्री लाल, राजेश, नीरज कुमार व रामपाल शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ