एनडीपीएस के तीन मामलों में 6 साल से फरार चल रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार

 

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने एनडीपीएस के तीन मामले एक बस्सी थाने व दो कोतवाली निम्बाहेडा थाने में 6 साल से फरार चल रहे  वांछित तिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ सुधीर जोशी ने बताया कि एनडीपीएस के मामलो मे शेष वांछित मुल्जिम की तलाश कर गिरफतार हेतु पर्वत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ व बद्री लाल राव पुलिस उप अधीक्षक वृत निम्बाहेडा के नेतृत्व में रामसुमेर पु.नि. थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा द्वारा एक विशेष टीम सूरज कुमार स.उ.नि., मय लेखराज स.उ.नि. कानिस्टेबल देवेन्द्र, विरेन्द्र, राकेश, सुरेन्द्र पाल, रतन मुकेश की टीम गठित की गई

1. वर्ष 2022 के 68.900 किलोग्राम डोडाचुरा तस्करी के मामले मे वांछित अभियुक्त राजु गायरी पिता को लक्ष्मण गायरी निवासी गादोला थाना कोतवाली निम्बाहेडा जो 2 साल से फरार चल रहा था। सूरज कुमार एएसआई मय जाप्ता ने मनासा से डिटेन कर थाना बस्सी को सिपुर्द किया गया।   
2. वर्ष 2018 के 71.100 किलोग्राम अफिम के मामले मे वांछित अभियूक्त प्रकाश पिता रतन लाल जाति नागदा ब्राहम्ण निवासी उछेड थाना मनासा जिला नीमच जो 6 साल से फरार चल रहा था।  सूरज कुमार एएसआई मय जाप्ता द्वारा उछेड से डिटेन किया जाकर थाना हाजा पर सिपुर्द किया गया। 
3. वर्ष 2018 के 52 किलोग्राम डोडाचुरा के मामले मे वांछित गोविन्द सिंह सोंधिया पिता बापु सिंह सौंधिया राजपुत निवासी गुलाब खेड़ी थाना नीमच सीटी जिला नीमच जो 6 साल से फरार चल रहा था। सउनि सूरज कुमार मय जाप्ता द्वारा गुलाब खेडी नीमच से डिटेन किया जाकर थाना हाजा पर सिपुर्द किया गया।
उक्त टीम द्वारा आसूचना संकलन की गई एवं मोतबिरान से लगातार सम्पर्क किया गया तथा अभियुक्तगणों के संदिग्धा ठिाकनों की लगातार रैकी की जाकर 9 जून को हर तीनों अभियुक्तगणों को डिटेन कर सम्बन्धि थाने पर सिपुर्द किया गया। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिये मोबाईल का प्रयोग व अन्य किसी भी प्रकार के दुरभाष यंत्र का प्रयोग नही करते थे। 
पुलिस टीम कोतवाली निंबाहेड़ा- सूरज कुमार एएसआई , देवेन्द्र कानि., विरेन्द्र कानि, राकेश कानि.पुलिस टीम थाना सदर निम्बाहेडा- लेखराज एएसआई, मुकेश कानि., रतन लाल कानि., सुरेन्द्र पाल कानि. आदि शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ