कपासन, (अंकित वैष्णव)। तीन बच्चों की मां ने अपने घर पर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। पति खेत पर गया हुआ था। आज सोमवार को हुआ पोस्टमार्टम। आत्महत्या के करणों का पता अभी तक नहीं लग पाया। एएसआई भेरूलाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव नाथीखेड़ा निवासी पुष्पा (32) मदन लाल भील ने बीती शाम अपने कच्चे मकान में रस्सी का फंदा लगा आत्म हत्या कर ली। इस दौरान उसका पति खेत पर हुआ था। उसकी 11 वर्षीय बड़ी बेटी बकरियां चराने गई थी। पीछे मकान पर उसकी एक छः साल की लड़की और ढाई साल का लड़का ही था। जब उसका पति घर पर लोट कर आया इस दौरान उसकी पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी जिसे उतार कर कपासन अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। आज सुबह पुष्पा के पीहर और सुसराल पक्ष को मौजूदगी में कार्यवाही कर पोस्मार्टम करवाया गया। शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। दोनों पक्षों ने कोई शंका जाहिर नहीं की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
0 टिप्पणियाँ