कपासन, (अंकित वैष्णव)। विहिप बजरंग दल की ग्राम इकाई उमंड के ग्रामवासियों के अयोध्या प्रस्थान किया। जानकारी प्रदान करते हुए विहिप नगर अध्यक्ष कमलेश वैष्णव ने बताया कि कपासन के समीप स्थित उमंड ग्राम के विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल परिवार से जुड़े ग्रामवासी माताएं व बहनें आज सोमवार सुबह विहिप प्रखंड उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या तीर्थ दर्शन हेतु रवाना हुए। जिनका विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के अन्य सदस्यों द्वारा रेलवे स्टेशन कपासन पर तिलक लगाकर, ओपरना पहना, मुंह मीठा करवा कर स्वागत अभिनंदन किया गया। सभी ने कपासन क्षेत्र में अच्छी वर्षा एवम हिंदू समाज राष्ट्र के उत्थान की ओर अग्रसर होवे की मंगलकामना हेतु दर्शन करने हेतु प्रस्थान किया। तीर्थ यात्रा में गणपत सिंह, डालू माली, रमेश जैन सहित ग्रामवासियों के साथ स्वागत के दौरान विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार बारेगामा, प्रखंड मंत्री गोपाल कृष्ण काबरा, प्रखंड अध्यक्ष लाला चाष्टा, बजरंग दल जिला सह संयोजक रोहित सिंह राजपूत, बादशाह सिंह आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ