शाहपुरा। शाहपुर पुलिस थाने से मात्र 150 मीटर की दूरी पर जिला कलक्टर शाहपुरा के निवास स्थान के ठीक बाहर विगत मध्य रात्रि में तेल के पीपो से भरे ट्रक में अचानक आग लग जाने से पूरा ट्रक और तेल के पीपेश हुआ हो गए। हादसे के कारण लगभग 3 घंटे तक जाम रहा। शाहपुरा के पुलिस उप अधीक्षक रमेश चंद्र तिवारी की अगवाई में पहुंचे। पुलिस ने ट्रक में से चालक और उसके सहयोगी को सुरक्षित बाहर निकाला तथा बाद में 3 घंटे की मशक्कत पर जाम को खुलवाया जा सका। आग से लाखों रुपए का नुकसान होने का प्रारंभिक आकलन लगाया गया है।
पुलिस उपाधीक्षक तिवारी ने बताया कि
ट्रक नंबर RJ-06 GB -1655 का चालक बालमुकुंद पुत्र गोपाल मीणा उम्र 35 वर्ष निवासी बासें अपने सहयोगी लेखराज पुत्र गोपाल मीणा निवासी उगाना खेड़ा थाना केकडी इसी ट्रक के अंदर सरसों के तेल के पीपे भरकर उदयपुर जा रहे थे। विगत रात्री क़रीब ढाई बजे पर क़स्बा चौकी शाहपुरा के पास रात्री गश्त कर रहे एएसआई पितांबर सिंह को ट्रक मिला जिसमें पीछे वाले टायर में पंक्चर हो रहा था व आग की चिंगारियां निकल रही थी। ASI ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया लेकिन ड्राइवर ट्रक को भगाकर ले गया। कलक्टर निवास के सामने पहुँचते ही ट्रक में आग लग गई। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक रमेश तिवाड़ी मय प्रभाती लाल मीणा थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी माया शाहपुरा पुलिस जाप्ते के मौक़े पर पहुँचे। ड्राइवर व सहयोगी को सुरक्षित बाहर निकाला। शाहपुरा, जहाजपुर एवं हिंदुस्तान जिंक से फ़ायर बिग्रेड की गाड़ियां मंगवाकर आग पर क़ाबू पाया गया। आग लगने से ट्रक व सरसों के तेल के पीपे जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए।
0 टिप्पणियाँ