चित्तौड़गढ़। बुधवार को चित्तौड़गढ़ में सांसद जन सुनवाई केंद्र पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सी पी जोशी ने आमजन से मिलकर उनकी शिकायतें सुनीं और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। सांसद जोशी ने कहा कि यदि अधिकारी जन शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और चरणबद्ध ढंग से करें तो लोगों को सुविधाजनक होगा। लोगों की सुविधाओं और उनके शिकायतों के निस्तारण के लिए केन्द्र की मोदी सरकार एवं राजस्थान की भाजपा सरकार पूरी तरह कृत संकल्पित है। इस दौरान जन सुनवाई केंद्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट, जिला प्रमुख भुपेंद्र सिंह बडोली, जिला महामंत्री रघु शर्मा, देवीसिंह राणावत,प्रदेश कार्यक्रम संयोजक श्रवण सिंह राव, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट,डूंगरपुर प्रभारी कमलेश पुरोहित,संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, विधानसभा संयोजक गौरव त्यागी,विनोद चपलोत,श्याम लाल शर्मा, जिला मंत्री सीपी नामधराणी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार, असमो प्रदेश महामंत्री एमडी शेख, प्रशांत शर्मा, पवन शर्मा, प्रिंस शर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ