जहाजपुर, (रविकांत जोशी)।असामाजिक तत्वों एवं संगठित गिरोह पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कावट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा शाहपुरा के निर्देशन पर एवं अजीत सिंह मेघवंशी पुलिस उपाधिक्षक जहाजपुर के सुपरविजन में थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शनिवार को अवैध देसी पिस्टल एवं मैगजीन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नरपत राम बाना ने बताया कि शनिवार को एएसआई भागचंद वैष्णव मय जाप्ते के आपराधिक गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए थाना सर्किल में गस्त कर रहे थे। जहां जरिए मुखबिर के सूचना मिली की देवली रोड़ स्थित बंगाली ढाबे पर एक युवक अवैध पिस्टल व मैगजीन के साथ बैठा हुआ है जिस पर एएसआई भागचंद मय जाप्तै तुरंत ढाबे पर पहुंचे और बंगाली ढाबे पर बैठे युवक आसाराम पिता रंणजीत मीणा उम्र 22 वर्ष निवासी जालमपुरा को दबोच पूछताछ कर तलाशी ली जहां तलाशी के दौरान युवक के पास से एक अवैध देशी पिस्टल व मैगजीन बरामद हुई। जिस पर युवक को गिरफ्तार कर देसी पिस्टल एवं मैगजीन के बारे में पूछताछ की जा रही है। मामले में पुलिस का अनुसंधान जारी है।
0 टिप्पणियाँ