फायरिंग मामले में पुलिस ने एक आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया

भीलवाड़ा। शहर में  गत 11 जून को प्याऊ पर बैठे लोगों पर दो राउंड फायरिंग के मामले में एक आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया हैं। पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा राजन दुष्यन्त द्वारा फायरिंग की घटना के खुलासे हेतु विमल सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय के निर्देशन में व अशोक जोशी वृत्ताधिकारी वृत्त शहर एवं थानाधिकारी थाना प्रतापनगर उदय सिंह चुण्डावत पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन कर एक अभियुक्त को बापर्दा गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण 
गत 11 जून को प्रार्थी बंशीलाल माली पुत्र
मांगीलाल जाति माली उम्र 60 साल पेशा मजदूरी निवासी सी - 171 संजय कॉलोनी वार्ड न.39 पुलिस थाना सुभाषनगर भीलवाड़ा ने रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में बताया गया कि मैं पन्नालाल जाट, देवी लाल गाडरी व भंवरलाल विश्नोई रिको फोर्थ फेज माधव चौराहा चाय की होटल के सामने
प्याउ में बैठे थे कि शिव शूटिंग फेक्ट्री की तरफ से एक स्कॉर्पियों गाड़ी जिसके अन्तिम नम्बर 8000 लिखे हो स्कॉर्पियों चालक द्वारा हमारे उपर दो राउण्ड फायर कर जानलेवा हमला किया गया। उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 405 / 2024 धारा 307 भा.द.स. व धारा 3/25
आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। प्रकरण घटना में प्रयुक्त वाहन व मुल्जिमान की तलाश हेतु टीमों का गठन कर निर्देश दिये।गठित पुलिस टीम में साबिर मोहम्मद सउनि थाना प्रतापनगर, आशीष मिश्रा सउनि साईबर सैल भीलवाड़ा, सुनिल कुमार हैड कानि. नम्बर 509 थाना प्रतापनगर, करण सिंह हैड कानि. 1111 जिला स्पेशल टीम भीलवाड़ा, धीरज शर्मा कानि 220 जिला स्पेशल टीम भीलवाड़ा (विशेष भूमिका), प्रताप विश्नोई कानि. 682 जिला स्पेशल टीम, सुनिल कुमार कानि नम्बर 523 थाना प्रतापनगर, रामनिवास कानि नम्बर 564 थाना प्रतापनगर, रमेश कुमार कानि नम्बर 1517 थाना प्रतापनगर, जितेन्द्र कानि. 1505 थाना पुर, दीपक जागीड कानि. 858 साइबर सैल, चन्द्रपाल सिंह कानि. 278 साइबर सैल, किशोर कानि. 1957 साइबर सैल, पिन्टू कुमार कानि. 494 साइबर सैल की टीम गठित की गई।

टीम द्वारा प्रयास : प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु वृत्त शहर के पुलिस थानों, डीएसटी एवं साईबर सैल की संयुक्त टीमों का गठन किया गया, जिनके द्वारा तकनीकि एवं पारंपरिक पुलिसिंग के आधार पर अनुसंधान प्रारम्भ किया। आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा मुखबिर मामूर कर मुखबिर सुचना
के आधार पर करीब 50-60 स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज प्राप्त कर उनका
गहनता से विश्लेषण किया एवं घटना कारित करने वाले अभियुक्त रामेश्वर लाल भील और गोरी शंकर गुर्जर की पहचान की गई जिनमें से रामेश्वर लाल भील को गिरफ्तार किया वघटना में प्रयुक्त वाहन स्कॉर्पियो कार को जब्त किया। रामेश्वर लाल भील पुत्र स्व. चाँदू भील जाति भील उम्र 31 साल पेशा मजदूरी निवासी मोहल्ला कलुन्दिया पुलिस थाना मंगरोप जिला भीलवाड़ा को बापर्दा गिरफ्तार किया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ